{"_id":"5d5805f08ebc3e89f7121309","slug":"former-minister-uma-bharati-slams-bsp-chief-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा सुप्रीमो पर उमा भारती का निशाना, कहा- आर्थिक तंगी से गुजर रहीं मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा सुप्रीमो पर उमा भारती का निशाना, कहा- आर्थिक तंगी से गुजर रहीं मायावती
Sat, 17 Aug 2019 08:10 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 17 Aug 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती
- फोटो : अमर उजाला
आर्थिक मंदी के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ ट्वीट करने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि मायावती खुद आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के फैसले का समर्थन करने पर कहा कि मायावती देश के लिए अच्छी भावना रखती हैं, ये अच्छी बात है।
विज्ञापन
उमा भारती शनिवार को भाजपा नेता अर्जुन सिंह लोधी के भाई हरि सिंह लोधी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने आई थीं। केंद्र सरकार में जल संसाधन, नदी विकास और गंगा सफाई मंत्री रहीं उमा भारती ने कहा कि देश में पानी की कमी होती जा रही है। नदियों और तालाबों में संग्रहित होने वाले पानी के रास्ते बंद हो गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बारिश का पानी एकत्रित नहीं हो पा रहा। इससे पर्यावरण पर असर पड़ रहा है। वृक्षों की कमी हो रही है। ऐसे में नदियों के रास्तों को खोलना होगा। जिन राज्यों में पानी का अभाव है, वहां की जीवनशैली भी वैसी होती जा रही है। राजस्थान और फतेहपुर सीकरी में जल संवर्धन हो सकता है। हमें आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए पानी बचाने का काम करना होगा।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जलशक्ति मंत्रालय के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जलसंकट को दूर करने की ही मंशा है। राजनीति से दूर होने के सवाल को उन्होंने नकार दिया। कहा कि फिलहाल डेढ़ साल गंगा नदी की सेवा करनी है। पीएम की जनसंख्या नियंत्रण का उन्होंने समर्थन किया।