फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former minister Swami Prasad said - Non-violence is the biggest religion, everyone should adopt it.

Agra News: पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद ने कहा - अहिंसा सबसे बड़ा धर्म, सभी अपनाएं

Sun, 02 Mar 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 02 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Former minister Swami Prasad said - Non-violence is the biggest religion, everyone should adopt it.
बौद्ध कथा में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का स्वागत करते लोग।स्रोत आयोजक
कुरावली। क्षेत्र के गांव गंगापुर में बौद्ध कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दूसरे दिन पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य कथा सुनने पहुंचे। वहां उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि भगवान बौद्ध ने जो अहिंसा का संदेश दिया वह हम सभी को अपनाना चाहिए।
विज्ञापन


कथा वाचक श्यामसुंदर बौद्ध राजेश्वरी बौद्ध ने द्वितीय दिन की कथा सुनाते हुए भगवान बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने बचपन से ही अहिंसा का रास्ता अपनाया। उनके द्वारा दिए गए संदेश आज के लिए उपयोगी हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से अहिंसा को ही परम धर्म मानने की अपील की। कथा में पहुंचे पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कथा व्यास का सम्मान किया तो आयोजक मधु शाक्य और प्रमोद कुमार शाक्य ने पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का फूल मालाओं और चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्रीचंद्र शाक्य, अर्चना शाक्य, राजेश शाक्य, अंकित शाक्य, कंचन शाक्य, अनार सिंह दिवाकर आदि लोग माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed