फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former minister Ramveer Upadhyay will join BJP today after resigning from BSP in Agra

यूपी चुनाव 2022: बसपा से इस्तीफा देने के बाद आज भाजपा में शामिल होंगे पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय

Sat, 15 Jan 2022 12:07 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Jan 2022 12:07 AM IST
सार

इस्तीफों का दौर जारी है। शुक्रवार रामवीर उपाध्याय ने बसपा की सदस्यता से इस्ताफा दे दिया। वह आज आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित घर पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। 

विज्ञापन
Former minister Ramveer Upadhyay will join BJP today after resigning from BSP in Agra
रामवीर उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के सादाबाद से विधायक और बसपा सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे रामवीर उपाध्याय ने शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वह बसपा से निष्कासित होने के बाद भाजपा से अपरोक्ष रूप से जुड़े हुए थे। उन्होंने हाथरस में पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय को भाजपा के सहयोग से जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाया था। 

विज्ञापन

मकर संक्रांति पर सूर्य की दिशा बदली तो रामवीर उपाध्याय ने भी राजनीति में अपनी दिशा बदल ली। शनिवार को वह आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित आवास पर भाजपा की औपचारिक रूप से सदस्यता ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन

2009 में फतेहपुर सीकरी से सांसद बनी थीं सीमा उपाध्याय
बसपा सरकार में मुखर ब्राहमण चेहरा और ऊर्जा मंत्री रहे रामवीर उपाध्याय ने हाथरस को छोड़कर आगरा में लोकसभा चुनाव के दौरान फतेहपुर सीकरी से दांव लगाया। फतेहपुर सीकरी से उन्होंने पत्नी सीमा उपाध्याय को सांसद बनवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा उपाध्याय ने तब राज बब्बर को हराया था। उसी दौरान रामवीर उपाध्याय ने शास्त्रीपुरम में घर बनवाया, तभी से उनका आगरा से नाता बना हुआ है। अब 25 साल तक बसपा में रहने के बाद जब इस्तीफा दिया तो वह नई पारी की शुरूआत भी आगरा से ही कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed