फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   former minister ramsakal gurjar will get promotion in BJP

चुनाव में सपा को 'झटका' देने वाले रामसकल गुर्जर को भाजपा दे सकती है जीत का 'तोहफा'

Sun, 26 May 2019 04:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 May 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
former minister ramsakal gurjar will get promotion in BJP
रामसकल गुर्जर अमित शाह के साथ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर के अच्छे दिन आ सकते हैं। फतेहाबाद में भाजपा प्रत्याशी को बंपर वोट दिलवाने में अहम भूमिका निभाने पर पार्टी उन्हें किसी पद का तोहफा दे सकती है। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद इसकी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


सपा संगठन और पूर्व की अखिलेश सरकार में रामसकल का अच्छा-खासा वजूद था। मगर, लोकसभा चुनाव से पहले वो फतेहाबाद से ही पूर्व विधायक रहे डॉ. राजेंद्र सिंह के साथ सपा छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे सपा को तगड़ा झटका लगा था। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि रामसकल के आने से यहां भाजपा को काफी लाभ पहुंचा। यही वजह है कि अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा शुरू हो गई है। पार्टी उन्हें चुनाव में अहम भूमिका निभाने का तोहफा दे सकती है। बता दें कि जल्द ही प्रदेश सरकार और भाजपा के प्रदेश संगठन में बदलाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहाबाद विधानसभा फतेहपुर सीकरी संसदीय क्षेत्र में आता है। यहां भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर को 1.37 लाख से भी ज्यादा वोट मिले, जबकि गठबंधन प्रत्याशी महज 18,011 वोट ही प्राप्त कर पाए। यह हाल तब था, जब गठबंधन में सपा, बसपा और रालोद एकजुट थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed