{"_id":"5b82435e42c7924656043121","slug":"former-minister-chaudhary-bashir-said-that-he-is-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री ने कहा किया निकाह, विधायक के भाई की पत्नी ने किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री ने कहा किया निकाह, विधायक के भाई की पत्नी ने किया इंकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 27 Aug 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
निकाह संबंधी दस्तावेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के पूर्व मंत्री चौधरी बशीर का कथित निकाहनामा सोशल मीडिया पर आडियो वायरल हो रहा है। इसमें चौधरी बशीर की शहर के पूर्व विधायक के भाई की पत्नी के साथ दिल्ली में निकाह करने की बात सामने आई है। हालांकि उक्त महिला ने निकाह से इनकार किया है। महिला ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से शिकायत भी की है। चौधरी बशीर का कहना है कि उन्होंने निकाह किया है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक के भाई की पत्नी दिल्ली में रहती हैं, उनका एक बेटा है। महिला का आरोप है कि ससुरालियों ने दहेज के लिए उत्पीड़न किया। बच्चे के साथ घर से निकाला था। इस मामले में दिल्ली की कोर्ट में भरण पोषण का केस चल रहा है। पति ने इसी साल तलाक के कागजात भेज दिए थे।
विज्ञापन
अब भरण पोषण के मुकदमे में पैसा न देना पड़े, इसके लिए साजिश की गई है। इसके तहत फर्जी निकाहनामा बनाया गया है। इसमें फर्जी पहचान पत्र भी लगाया है, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। उनकी तस्वीर भी चौधरी बशीर ने व्हाट्स एप प्रोफाइल पर लगा ली है। इसे अपने कई परिचितों के ग्रुप पर भी डाल दिया है। महिला ने इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन
चौधरी बशीर ने बताया कि उन्होंने मुसलिम रिवाज से निकाह किया है। हालांकि कुछ समस्याओं की वजह से उनसे निकाह की बात से महिला इनकार कर रही हैं। पुलिस को निकाह संबंधी सभी दस्तावेज दिखा दिए हैं।