फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former minister Chaudhary Bashir may be arrested for attacked on wife

पत्नी पर हमले के मामले में पूर्व मंत्री चौधरी बशीर को झटका, हो सकती है गिरफ्तारी

Sat, 13 Oct 2018 11:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 13 Oct 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
Former minister Chaudhary Bashir may be arrested for attacked on wife
पूर्व मंत्री चौधरी बशीर और उनकी पत्नी नगमा - फोटो : अमर उजाला
आगरा में पूर्व मंत्री चौधरी बशीर को एक और झटका लगा है। उनके खिलाफ पत्नी ने जानलेवा हमला का जो केस दर्ज कराया है, उसमें उन्हें गिरफ्तारी पर स्टे नहीं मिला है। अब पुलिस इस केस में भी गिरफ्तारी कर सकती है।
विज्ञापन


विधायक निधि घोटाले में विजिलेंस पहले ही गिरफ्तारी की तैयारी किए बैठी है। इसमें राज्यपाल ने केस चलाने की अनुमति दी है। बशीर इसमें भी स्टे के लिए कोशिश में लगे थे। हाईकोर्ट में याचिका की थी। अभी तक यह स्टे भी नहीं मिला है। 
विज्ञापन


उधर, पत्नी नगमा ने मंटोला थाना में जानलेवा हमले का जो केस दर्ज कराया था, उसमें स्टे के लिए दायर याचिका खारिज कर दी गई है। नगमा के भाई ने बताया कि वो एसएसपी से मिलकर कहेंगे कि बशीर की गिरफ्तारी में देरी न की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में नगमा कोर्ट में मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज करा चुकी है। बशीर के खिलाफ एक और केस दिल्ली के विकासपुरी थाना में दर्ज है। यह उनकी तीसरी पत्नी रुबीना ने दर्ज कराया है। यह जालसाजी की धारा में है। इसकी अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed