फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former mayor's daughter-in-law was mistreated student leader kept staring at her

छात्र नेता का दुस्साहस: अतिथि प्रोफेसर के साथ बदसलूकी...वो इस कदर डर गईं, कॉलेज में पति को बुलाना पड़ गया

Fri, 23 May 2025 08:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 May 2025 08:27 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय के एक आवासीय संस्थान में अतिथि प्रोफेसर से छात्र नेता ने बदसलूकी की हदों को पार कर दिया। वो इस कदर डर गईं कि कॉलेज से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाईं। उन्हें अपने पति को बुलाना पड़ा। 
 

विज्ञापन
Former mayor's daughter-in-law was mistreated student leader kept staring at her
महिला सांकेतिक - फोटो : ai

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के एक आवासीय संस्थान में अतिथि प्रोफेसर के साथ छात्र नेता ने हद दर्जे की बदसलूकी की। टोकने पर घूरने लगा। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो गया। शिक्षकों ने बीच बचाव कराया। बाद में साथियों के साथ सबक सिखाने की धमकी दी। इससे प्रोफेसर दहशत में हैं।
विज्ञापन


 

घटना सुबह 11:30 बजे की है। विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थान में कार्यरत अतिथि प्रोफेसर शहर के एक पूर्व मेयर की पुत्रवधू हैं। प्रोफेसर ने पुलिस को बताया कि वह संस्थान के निदेशक के कक्ष में बैठी थीं। तभी एक छात्र नेता अपने तीन साथियों के साथ अंदर आ गया। वह सोफे से सटकर खड़ा हो गया। उन्होंने दूर खड़े होने को कहा तो बदतमीजी से बात करने लगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें डराने के लिए काफी देर तक घूरता रहा। उन्होंने आपत्ति जताई तो वह आग बबूला हो गया। चिल्लाने लगा और मारपीट पर उतारू हो गया। अन्य शिक्षकों ने उसे बाहर निकाला। इसके बाद अपने 8-10 साथियों को लेकर संस्थान के गेट पर खड़ा हो गया। इस पर वह दहशत में आ गईं। उन्होंने अपने पति को कॉल करके घटना की जानकारी दी।


 
विज्ञापन

अकेले घर लौटने में असमर्थता जताई। इसके बाद पति गाड़ी लेकर संस्थान पहुंचे। वह उनके साथ घर लौटीं। देर शाम इस मामले में थाना हरीपर्वत में छात्र नेता और उसके साथियों के विरुद्ध तहरीर दी गई है। एसीपी हरीपर्वत विनायक भोंसले ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed