{"_id":"66f04d90fe731487650e8b7c","slug":"former-cm-vijay-rupani-came-from-gujarat-to-mainpuri-to-review-bjps-membership-campaign-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-124390-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गुजरात से मैनपुरी में भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा करने आए पूर्व सीएम विजय रूपाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गुजरात से मैनपुरी में भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा करने आए पूर्व सीएम विजय रूपाणी
Sun, 22 Sep 2024 10:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 22 Sep 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
हिंदपुरम में कॉलोनी में भाजपा सदस्यता अभियान की जानकारी लेते गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय र
- फोटो : हिंदपुरम में कॉलोनी में भाजपा सदस्यता अभियान की जानकारी लेते गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी।
मैनपुरी। भाजपा के सदस्यता अभियान की रविवार को गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने ट्रांजिस्ट हॉस्टल में समीक्षा की। कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता के लिए काम है तो हर काम के लिए कार्यकर्ता है। भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक बन सकता है। जबकि अन्य दलों में ऐसा नहीं है।
जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक से पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी से सदस्यता अभियान की जानकारी ली। कहा कि उत्तर प्रदेश का नाम लिया जाता है तो मैनपुरी जनपद की चर्चा देश में हुआ करती है। मैनपुरी में भाजपा कार्यकर्ताओं की दम पर ही जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति करने वालों को चुनौती दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी पांच लोगों की पार्टी नहीं बल्कि राष्ट्रीय पार्टी है। कांग्रेस ने वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति की है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बलबूते पर आगे बढ़ रही है। सदस्यता अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं का दायरा बढ़ाया जा रहा है। हम नहीं चाहते हैं कि पांच छह लोग ही पार्टी चलाएं। सदस्यता अभियान बहुत महत्वपूर्ण अभियान है। इसमें सभी को शामिल किया जाए। देश के बेहतर भविष्य के लिए भाजपा का मजबूत होना जरूरी है। भाजपा का कार्यकर्ता ही असली ताकत है।
विज्ञापन
भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा, जिला प्रभारी अनिल चौधरी, जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, सदस्यता अभियान प्रभारी सुनील टंडन ने संबोधित किया। बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने सदस्यता अभियान को गति देने के लिए मोहल्ला गोलाबाजार में घर-घर जाकर मिस्ड कॉल कराकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाकर भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
यह लोग रहे मौजूद
सहकारी बैंक अध्यक्ष नरेंद्र राठौर, पालिका अध्यक्ष संगीता गुप्ता, पैक्सफेड अध्यक्ष प्रेमसिंह शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया, प्रदीप सिंह चौहान, अरविंद तोमर, सीमा चौहान, ममता राजपूत, कलक्टर सिंह राजपूत, कविता राठौर, विशाल वाल्मीकि, प्रदीप तिवारी, उत्तम गुप्ता, शिखर मोहन राजपूत, सौरभ दुबे मौजूद रहे।
करहल उपचुनाव पर बंद कमरे में की चर्चा
मैनपुरी। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बंद कमरे में करहल विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव पर चर्चा की। संगठन की मजबूती पर चुनाव की तैयारियों पर पदाधिकारियों से जानकारी लेने के बाद जीत के लिए गुर मंत्र भी दिए। भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिला प्रभारी अनिल चौधरी, जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, सहकारी बैंक अध्यक्ष नरेंद्र राठौर, पैक्सफेड अध्यक्ष प्रेमसिंह शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया, पालिका अध्यक्ष संगीता गुप्ता से उपचुनाव को लेकर अलग अलग जानकारी ली। संवाद