{"_id":"660043dfb05e88aaf1013c86","slug":"former-air-force-chief-rakesh-singh-bhadauria-joins-bjp-2024-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: भाजपाई हुए पूर्व वायुसेना चीफ, राफेल उड़ाने वाले देश के पहले पायलट; कई रिकार्ड इनके नाम... पढ़ें पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाजपाई हुए पूर्व वायुसेना चीफ, राफेल उड़ाने वाले देश के पहले पायलट; कई रिकार्ड इनके नाम... पढ़ें पूरी खबर
Sun, 24 Mar 2024 10:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 24 Mar 2024 10:03 PM IST
सार
बालाकोट एयर स्ट्राइक, राफेल खरीद में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व वायुसेना प्रमुख राकेश सिंह भदौरिया भाजपा में शामिल हो गए। इन्होंने यमुना एक्सप्रेसवे पर फाइटर जेट उतारा था।
विज्ञापन
पूर्व वायुसेना प्रमुख राकेश सिंह भदौरिया भाजपा में शामिल हुए।
- फोटो : संवाद
विस्तार
दिल्ली में रविवार को पूर्व वायुसेना प्रमुख राकेश सिंह भदौरिया भाजपा में शामिल हो गए। वह मूल रूप से ताजनगरी आगरा के बाह क्षेत्र के कोरथ गांव के रहने वाले हैं। इनके पिता का नाम सूरजपाल सिंह है। वह 30 सितंबर 2021 को सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन
भदौरिया ने 21 मई 2015 को एयरमार्शल के रूप में यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा-मथुरा के बीच एयरफोर्स के फाइटर जेट उतारे गए थे। जबकि, 26 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में एयर सर्जिकल स्ट्राइक कर आंतकी ठिकानों को ध्वस्त किया था।
विज्ञापन
देश का गौरव बढ़ाया
राकेश सिंह भदौरिया के भाजपा में शामिल होने पर पूर्व सैनिक रमाशंकर सिंह, पुतान सिंह, जयसिंह, धारा सिंह, सोवरन सिंह, ब्रजलाल, जयदेव सिंह, शहीद लायक सिंह के भाई सतेंद्र सिंह भदौरिया, प्रधान राजेश सिंह ने कहा कि वायुसेना प्रमुख के रूप में उन्होंने देश का गौरव बढ़ाया था। अच्छा हुआ कि उन्होंने टीम मोदी में शामिल होने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के रहे करीबी
सरल और अनुशासित राकेश सिंह भदौरिया की शादी 1986 में आगरा की आशा चौहान के साथ हुई थी। उनका बेटा सौरभ सिंह भदौरिया और बेटी सोनाली सिंह पायलट हैं। गांव के लोग कहते हैं कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी राकेश सिंह भदौरिया के टीम मोदी का हिस्सा बनने का स्वागत है। चार दशक तक वायुसेना की सेवा में 26 प्रकार के लड़ाकू विमान उड़ा चुके हैं।उनके नाम से राफेल को मिली आरबी-01 की पहचान
राफेल डील में वायुसेना प्रमुख आरके सिंह भदौरिया की प्रमुख भूमिका रही थी। यही वजह है कि आरके सिंह भदौरिया के नाम से राफेल को नई पहचान आरबी-01 मिली थी। कोरथ के लोग इस उपलब्धि को गांव के लिए गर्व और गौरव की बात मानते हैं।
राकेश सिंह भदौरिया को राफेल उड़ाने वाले पहले भारतीय पायलट होने का गौरव हासिल है। बतौर वायुसेना उपप्रमुख 11 जुलाई 2019 को राफेल उड़ा चुके हैं। फ्रांस के साथ हुए संयुक्त युद्ध अभ्यास के बाद उन्होंने पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया था।