{"_id":"613bbef38ebc3e60f10e0fda","slug":"forgiveness-should-continue-to-grow-religion-agra-city-news-agr507127046","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षमा धर्म को हमेशा बढ़ाते रहना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षमा धर्म को हमेशा बढ़ाते रहना चाहिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। उत्तम क्षमा धर्म के साथ शुक्रवार को दिगंबर जैन समाज का दस लक्षण पर्व (पर्यूषण पर्व) का शुभारंभ हुआ। जैन मंदिरों को भव्य सजाया गया। जैन आचार्यों व मुनियों के प्रवचन के साथ अन्य धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। संस्कार शिविर भी आयोजित किए गए। इसमें बच्चों, युवाओं और बड़ों को दस दिन तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। पर्व के पहले दिन जैन मुनियों ने अनुयायियों को क्षमा धर्म को हमेशा बढ़ाते रहने के लिए प्रेरित किया।
एमडी जैन इंटर कॉलेज के मैदान में दस लक्षण पर्व के साथ श्रावक-श्राविकाओं का संस्कार पूजन एवं धार्मिक शिविर भी शुरू हो गया। मुनि प्रणम्य सागर महाराज व मुनि चंद्रसागर महाराज ससंघ के सानिध्य में उत्तम क्षमा धर्म पर अर्हं योग, ध्यान, जिन अभिषेक और पूजन हुआ। मुनि प्रणम्य सागर ने कहा कि यदि थोड़ी सी भी क्षमा है तो गुस्सा अपने आप शांत हो जाएगा। मुनि चंद्रसागर महाराज ने तत्वार्थ सूत्र का वाचन किया। शाम को आरती के बाद विभिन्न शैलियों व महिला मंडलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मीडिया प्रभारी शुभम जैन के मुताबिक शनिवार को उत्तम मार्दव धर्म की पूजा होगी।
श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर गंगेगौरी बाग, बल्केश्वर में आचार्य आदित्य सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में धार्मिक कार्यक्रम हुए। आचार्यश्री ने कहा कि उत्तम क्षमा धर्म हमारी आत्मा को सही राह खोजने में और क्षमा को जीवन और व्यवहार में लाना सीखाता है। रवींद्र भैया ने उत्तम क्षमा धर्म का महत्व बताया। कार्यक्रम में सचिन जैन, प्रवीन जैन, राहुल जैन, नरेंद्र कुमार जैन, विकास जैन, विमल जैन, निशांत जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, शालीमार एंक्लेव, कमला नगर में पंडित ऋषभ शास्त्री ने क्षमा धर्म का महत्व बताया। कार्यक्रम में विनीत जैन, मुकेश रपरिया, राजकुमार गुड्डू, अनिल अहिंसा, रूप सोनी, राजू गोधा आदि मौजूद रहे।
श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर-सात आवास विकास में पंडित वीरेंद्र जैन शास्त्री बताया कि ने दस लक्षण पर्व संयम और आत्म शुद्धि का संदेश देता है। कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष कमल कुमार जैन, मंत्री अखिल कुमार जैन, मगन कुमार जैन, अनिल आदर्श जैन, राजेंद्र कुमार जैन, राहुल जैन आदि मौजूद रहे।
श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, छीपीटोला में शुक्रवार को भगवान पारसनाथ की शांतिधारा हुई। निर्मल सदन में मुनि वीर सागर, मुनि विशाल सागर और मुनि धवल सागर के सानिध्य में मंगलाचरण किया गया। इसी के साथ विद्योदय श्रावक शिविर का शुभारंभ हुआ। ध्वजारोहण मुकेश कुमार व हरेश कुमार ने किया। शाम को भगवान पारसनाथ की आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाली सजाओ प्रतियोगिता भी हुई। कार्यक्रम में दिलीप जैन, मुरारीलाल जैन, अक्षय जैन, प्रदीप जैन, रामस्वरूप जैन, उदय चंद जैन, श्रीचंद जैन, अनिल जैन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र जैन ने किया।