{"_id":"686f4194ff164ae3600bd3af","slug":"forest-officer-beaten-up-for-refusing-to-drink-alcohol-case-registered-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: शराबियों को टोकना पड़ गया भारी, वन दरोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; मुकदमा हुआ दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: शराबियों को टोकना पड़ गया भारी, वन दरोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; मुकदमा हुआ दर्ज
Thu, 10 Jul 2025 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 10 Jul 2025 09:59 AM IST
सार
एटा में गश्त कर रहे वन दरोगा ने शराब पी रहे चार युवकों को टोक दिया। इस पर शराबी युवकों को इतना गुस्सा आया कि वन दरोगा की पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के अलीगंज क्षेत्र में गश्त कर रहे वन दरोगा को चार युवक शराब पीते मिले। आरोप है कि वन दरोगा ने शराब पीने से मना किया तो युवकों ने उसको पीट दिया। वन दरोगा ने इस घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है।
कोतवाली मे दर्ज कराई रिपोर्ट में वन दरोगा सक्षम पांडेय ने बताया है कि सोमवार की शाम को वह सीपी वन ब्लॉक में गश्त कर रहे थे। गश्त के समय कांस्टेबल समरपाल साथ थे। ब्लॉक में चार युवक शराब पीते मिले जिनकी वीडियो बनाते हुए उनको बताया कि यह भूमि वन विभाग की है।
यहां शराब पीना वर्जित है। उनको वहां से जाने को कहा। इस पर चारों युवक ने पिटाई कर दी। इससे उनको चोटें आई हैं। हमलावरों ने उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि अज्ञात युवकों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वन दरोगा का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर युवकों की पहचान व तलाश की जा रही है।