{"_id":"5d1f0a318ebc3e3cb94f842b","slug":"foreigner-died-during-treatment-in-hospital-of-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन के अस्पताल में उपचार के दौरान विदेशी श्रद्धालु की मौत, स्टांप पेपर पर लिखी 'आखिरी इच्छा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन के अस्पताल में उपचार के दौरान विदेशी श्रद्धालु की मौत, स्टांप पेपर पर लिखी 'आखिरी इच्छा'
Fri, 05 Jul 2019 01:58 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
विदेशी नागरिक जैकबस वैंडेरडार (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन के रमणरेती क्षेत्र स्थित भक्ति वेदांत अस्पताल में उपचार के दौरान एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई। वो नीदरलैंड का रहने वाला था। एलआईयू ने नीदरलैंड दूतावास के माध्यम से परिजनों को सूचना दे दी है।
नीदरलैंड निवासी जीनियस जैकबस वैंडेरडार (70) पिछले एक वर्ष से मेडिकल वीजा पर सेवाकुंज स्थित रूप सनातन गौड़ीय मठ में रहकर वृंदावनवास कर रहा था। वो किसी बीमारी से ग्रसित था। अधिक तबियत खराब होने पर 31 मई को अस्पताल में भर्ती हुआ था।
गुरुवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस और एलआईयू अस्पताल पहुंची। शव को अस्पताल में सुरक्षित रखवाया। पुलिस के मुताबिक जैकबस के पास से मिले एक दस रुपये के स्टांप पेपर पर लिखा कि उसकी मृत्यु होने पर पीएम न कराया जाए।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि विदेशी भक्त की मौत की जानकारी नीदरलैंड दूतावास एवं मृतक के परिजनों को दे दी गई है। माना जा रहा है कि गौड़ीयमठ के लोग ही इसका अंतिम संस्कार वृंदावन में यमुना तट पर करेंगे।