फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   foreign woman's iPhone stolen in fatehpur sikri

फतेहपुर सीकरी में विश्वदाय स्मारक देखने आई विदेशी महिला को चोरों ने बनाया शिकार

Fri, 18 Oct 2019 12:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Oct 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
foreign woman's iPhone stolen in fatehpur sikri
पीड़ित विदेशी महिला - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी में एक बार फिर विदेशी महिला पर्यटक के साथ ऐसी हुई, जिसने यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। विश्वदाय स्मारक बुलंद दरवाजा परिसर स्थित सूफी संत हजरत शेख सलीम चिश्ती की मजार पर मन्नत का धागा बांधने आई विदेशी महिला का कीमती मोबाइल चोरी हो गया। 
विज्ञापन


इंग्लैंड की रहने वाली जैकलिन लिंडसे केंड्रिक गुरुवार की दोपहर हजरत शेख सलीम चिश्ती की मजार पर मन्नत का धागा बांध रही थीं। धागा बांधने के दौरान जैकलिन ने अपना आईफोन जमीन पर रख दिया था। धागा बांधने के बाद देखा, तो मोबाइल फोन गायब था। इससे महिला पर्यटक दुखी हो गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: यूपी के इस गांव में ऐसा 'खौफ', करवा चौथ पर व्रत तो दूर, इस दिन श्रृंगार तक नहीं करती हैं महिलाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला पर्यटक ने थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने विदेशी महिला के आईफोन को ढूढ़ने के प्रयास किए, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी। बाद में जैकलिन लिंडसे केंड्रिक थाना पुलिस को अपना ईमेल एड्रेस नोट कराकर अपने ग्रुप के साथ जयपुर चली गई। 

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

स्थानीय लोगों ने बताया कि दरगाह परिसर में बच्चों के कई ग्रुप सक्रिय हैं, जो पर्यटकों का सामान और रुपये चोरी करते हैं। इससे पूर्व में यहां ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं फतेहपुर सीकरी में स्मारकों के आसपास लपके (अवैध गाइड) भी सक्रिय रहते हैं। कई बार पुलिस इन पर कार्रवाई भी कर चुकी है। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed