फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Foreign woman reached Agra from scotland for meet mouth off son owner of crores of rupees will live in village

UP: मुंह बोले बेटे के लिए सात समंदर पार कर आई विदेशी महिला, करोड़ों की मालकिन...छोटे से गांव में रहेगी

Thu, 11 Jan 2024 10:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Jan 2024 10:33 PM IST
सार

मुंह बोले बेटे की खातिर सात समंदर पार कर स्कोटलेंड की रहने वाली  65 वर्षीय महिला आगरा आई हैं। वे करोड़ों रुपये की मालकिन हैं, लेकिन बेटे की खातिर अब वो किसी होटल में नहीं बल्कि उसके साथ कुछ दिन रुनकता में ही रहेंगी।
 

विज्ञापन
Foreign woman reached Agra from scotland for meet mouth off son owner of crores of rupees will live in village
मुंह बोले बेटे के लिए सात समंदर पार कर आगरा पहुंची विदेशी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां और बेटे का रिश्ता कुछ होता ही ऐसा है। फिर उस बेटे ने खुद की कोख से जन्म लिया हो या फिर वो मुंह बोला ही क्यों ने हो। एक मां और मुंह बोले बेटे की ऐसी ही कहानी आगरा के रुनकता में देखने को मिली। यहां सात समंदर पार स्काटलेंड की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला जूली बेंटले 24 साल के मुंह बोले बेटे भानु प्रताप से मिलने आईं।
विज्ञापन


भानु प्रताप और उनके परिवार ने उनका भारतीय रीति रिवाज़ के साथ जोरदार स्वागत किया। अब जूली अपने छह दिन भानु के घर रुनकता में ही रहकर भारतीय संस्कृति को जानेंगी। रुनकता निवासी 24 वर्षीय भानु प्रताप पुत्र नारायण सिंह इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में नौकरी करता है। एक वर्ष पहले भरतपुर में लक्ष्मी विलास पैलेस में शादी समारोह के दौरान केवलादेव पक्षी विहार देखने स्कोटलैंड की रहने वाली 65 वर्षीय जूली बेंटले से मुलाकात हुई। भारतीय संस्कृति से भरपूर समारोह देख जूली काफी प्रभावित हुईं। समारोह के दौरान उन्होंने एक दूसरे के मोबाइल नंबर लिए। इंस्टाग्राम पर चैट के बाद उनका मां बेटे का रिश्ता बन गया।
विज्ञापन


 

 जूली की कोई संतान नहीं है और पति की भी मृत्यु हो चुकी है। इसलिए उन्होंने भानु प्रताप को ही अपना बेटा मान लिया है। बेटे भानू ने भी विदेशी महिला को मां का दर्जा दिया है। गुरुवार को बेटे से मिलने के लिए वह भारत आ गई।

 
विज्ञापन

ढोल नगाड़ों की धुन पर थिरक उठी विदेशी महिला
जूली बेंटले ने बताया कि वह भानु प्रताप को अपना बेटा मान चुकी हैं। बेटे से मिलने भारत और आगरा आई है। वे यहां छह दिन रुकेंगीं। भानु के घर रुककर धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगी और भारतीय संस्कृति को जानेंगी। रुनकता में स्वागत के दौरान खुशी से झूमती जूली ने ढोल नगाड़ों पर ग्रामीणों के साथ नाच किया और जय श्री राम के जयकारे लगाए।

 
विज्ञापन

हाई फैसिलिटी में रहने वाली महिला ने होटल ठहरने से किया मना
स्वयं के देश में जूली करोड़ों रुपए की संपत्ति की मालिक हैं।  विदेश में उनकी हाई प्रोफ़ाइल बनी हुई है। जूली बेंटले ने आगरा में होटल में रुकने से साफ इनकार कर दिया। कहा कि वह अपने बेटे से मिलने इंडिया आई हैं। वह बेटे के घर ही रुकेंगी। उनको भारतीय संस्कृति बहुत पसंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed