Independence Day: आगरा में ताज के साये में विदेशी पर्यटकों ने भी फहराया तिरंगा, धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
Independence Day: आगरा में ताज के साये में विदेशी पर्यटकों ने भी तिरंगा फहराया। यहां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।
विस्तार
ताजनगरी आगरा में स्वतंत्रता दिवस पर ताज के साये में विदेशी पर्यटकों ने तिरंगा फहराया। इटली व तुर्किए की पर्यटक हाथों में तिरंगा लेकर खुश नजर आईं। एसीपी ताज सुरक्षा अरीब अहमद के कार्यालय पर हुए समारोह के दौरान गाइड व पर्यटन से जुड़े कारोबारी शामिल रहे। पूर्वी गेट स्थित एंपोरियम संचालकों ने भी स्वतंत्रता दिवस मनाया। वहीं, दूसरी तरफ शिल्पग्राम में गाइड एसोसिएशन ने ध्वाजारोहण किया। जहां एसडीएम ताज अभय सिंह, एसोसिएशन अध्यक्ष दीपक दान आदि मौजूद रहे।
डीएम ने किया शहीदों के परिजन को सम्मानित
मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने कमिश्नरी में झंडारोहण ने किया। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में झंडारोहण किया। झंडारोहण के बाद शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया।
यह भी पढ़ेंः- Agra News: घर से कोचिंग को निकला कपड़ा व्यापारी का बेटा लापता, आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
यह भी पढ़ेंः- Agra News: छह माह से खुले पड़े 12 फीट गहरे नाले में गिरा युवक, भागकर पहुंचे लोग; खींचकर निकाला बाहर तब बची जान