फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   foreign Tourist commits suicide by hanging in mathura

मथुरा: गोविंद कुंड स्थित आश्रम में विदेशी नागरिक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, लेटर में लिखा ब्रज में हो अंतिम संस्कार

Wed, 29 Dec 2021 04:05 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 29 Dec 2021 04:05 PM IST
सार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं आत्महत्या की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
foreign Tourist commits suicide by hanging in mathura
विदेशी नागरिक की मौत की जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रज भ्रमण पर आए विदेशी नागरिक ने आन्यौर स्थित गोविंद कुंड के एक आश्रम में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची एलआईयू और थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने घटना स्थल से मृतक का लैपटॉप वीजा, पासपोर्ट और मोबाइल फोन आदि दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। विदेशी युवक दोस्त के साथ ब्रज भ्रमण पर आया था। 

विज्ञापन


आलेक जेंडर 30 निवासी यूक्रेन दो माह पूर्व अपने दोस्त ब्रजसुन्दर दास निवासी यूक्रेन के साथ ब्रज भ्रमण पर गिरिराज परिक्रमा मार्ग स्थित गोविंद कुंड आया था। वहां श्रीराधामदन मोहन दास मंदिर में रहने लगा। दोस्त ब्रजसुंदर दास 11 दिसंबर को यूक्रेन चला गया। आलेक जेंडर श्रीराधा मदन मोहन मंदिर के एक कमरे में रह रहा था। दूसरे कमरे में विदेशी नागरिक सनातन दास व ब्रजसुन्दरी दासी निवासी रसियन निवास कर रहे थे। बुधवार को आलेक जेंडर कमरे से बाहर नहीं निकले तो इसकी जानकारी सनातन दास ने मंदिर के महंत जानकी दास को दी। जानकी दास ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एलआईयू की टीम ने घटना स्थल से वीजा पासपोर्ट एक लैपटॉप मोबाइल फोन सहित अन्य दस्तावेज बरामद कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

 
मंदिर के महंत जानकी दास ने बताया कि विदेशी नागरिक आलेक जेंडर दो माह पूर्व अपने दोस्त ब्रज सुंदर दास के साथ यहां आया था। ब्रज सुंदर दास यूक्रेन चला गया। इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम संस्कार ब्रज में करने के लिए लिखा
थानाध्यक्ष राजकमल सिंह ने बताया कि विदेशी नागरिक आलेक जेंडर के पास से एक लेटर बरामद हुआ है। जिसमें अपने अंतिम संस्कार ब्रज में करने के लिए लिखा है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed