फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Foreign female tourist did photoshoot of power enhancing medicine at Taj Mahal in Agra

ताज में शक्तिवर्धक दवा का फोटोशूट: विदेशी महिला ने फर्श पर रखी दवा की डिब्बी, ली फोटो, पर्यटक भी हुए आकर्षित

Mon, 05 Jun 2023 08:29 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Jun 2023 08:29 AM IST
सार

विदेशी महिला ने ताज में शक्तिवर्धक दवा का फोटोशूट कराया। उसने मुख्य गुंबद के सामने फर्श पर दवा की डिब्बी रखी और फोटो ली। देखने के लिए पर्यटक भी आकर्षित हुए। 

विज्ञापन
Foreign female tourist did photoshoot of power enhancing medicine at Taj Mahal in Agra
ताज में शक्तिवर्धक दवा का फोटोशूट करती विदेशी महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल में शनिवार को विदेशी महिला पर्यटक ने शक्तिवर्धक दवा ओना इविल को मुख्य गुंबद के सामने रखकर फोटोशूट किया। रविवार को इसका वीडियो वायरल हुआ। आरोप है कि विदेशी महिला पर्यटक ने शक्तिवर्धक दवा का प्रचार किया। ताजमहल में किसी भी तरह का प्रचार प्रतिबंधित है।

विज्ञापन

फोटो में दिख रहा ताजमहल 

सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल में किसी भी उत्पाद की ब्रांडिंग और प्रमोशन पर रोक लगा रखी है। वायरल वीडियो में दिखा है कि विदेशी पर्यटक महिला मुख्य गुंबद के सामने शक्तिवर्धक दवा की डिब्बी फर्श पर रखती है। फिर उसका फोटोशूट करती है। वीडियो में ताजमहल भी दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेः- UP: पहले बोले अपने हाथ से खाना खिलाओ...फिर कोठरी में खींचा और लगा ली कुंडी, चचेरे भाई और मामा ने

विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई कर्मियों पर लापरवाही के आरोप

घटना शनिवार की बताई जा रही है। विदेशी महिला कौन थी, कहां से आई थी। इस संबंध में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के पास कोई जानकारी नहीं। जब फोटो शूट हो रहा था तो एएसआई कर्मियों ने क्यों नहीं रोका। एएसआई कर्मियों पर भी लापरवाही के आरोप हैं।


यह भी पढ़ेः- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण और

प्रचार वीडियो आएगा तो होगी कार्रवाई

ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी का कहना है कि विदेशी पर्यटक ने प्रचार नहीं किया। सिर्फ फोटो शूट किया है। फोटोशूट करना जुर्म नहीं। जिस दवा का फोटो शूट किया है। उसका भविष्य में कोई प्रचार संबंधित वीडियो सामने आएगा तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed