{"_id":"66142d8306ddc3d1ab0a6e44","slug":"forced-abortion-after-having-a-daughter-in-the-womb-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-115592-2024-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिस्तर पर दरिंदगी: अश्लील वीडियो देख पति बनाता है अप्राकृतिक यौन संबंध, फिर वो हुआ जिसके बारे में सोचा भी न था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिस्तर पर दरिंदगी: अश्लील वीडियो देख पति बनाता है अप्राकृतिक यौन संबंध, फिर वो हुआ जिसके बारे में सोचा भी न था
Tue, 09 Apr 2024 01:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 09 Apr 2024 01:12 PM IST
सार
विवाहिता के संग शादी के बाद से ही पति ने हैवानों की तरह व्यवहार शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि पति अश्लील वीडियो देखकर उससे गंदी फरमाइशें करता है। इतना ही नहीं वो उसके संग अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाता था। पीड़िता ने बताया कि उसने सोचा भी नहीं थी कि इन सबके बीच पति इतना गिर जाएगा कि गर्भ में बेटी होने पर उसका गर्भपात भी करा देगा।
विज्ञापन
women crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला का ससुरालीजन ने गर्भ में बेटी होने पर जबरदस्ती गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जेठ उस पर गलत नजर रखता है। कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता है। एसपी के आदेश पर आरोपी ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कुरावली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने एसपी विनोद कुमार से शिकायत की। बताया कि 22 नवंबर 2019 को उसकी शादी दिल्ली निवासी युवक के साथ हुई है। शादी के कुछ समय बाद ही अतिरिक्त दहेज में इनोवा कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। आए दिन मारपीट की जाने लगी। ससुरालीजन की मांग को पूरा करने के लिए परिजन ने पांच लाख रुपये भी दिए। लेकिन इसके बाद भी ससुरालीजन नहीं माने।
ये भी पढ़ें - UP: पति की मौत की खबर मिलते ही पछाड़ खाकर गिरी पत्नी और चली गई जान, 'साथ जीएंगे-साथ मरेंगे'...ये वादा भी किया पूरा
ये भी पढ़ें - UP: पति की मौत की खबर मिलते ही पछाड़ खाकर गिरी पत्नी और चली गई जान, 'साथ जीएंगे-साथ मरेंगे'...ये वादा भी किया पूरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि जेठ की उस पर गलत नजर है। आए दिन छेड़छाड़ करते हुए उस पर संबंध बनाने का दबाव बनाता है। जब शिकायत की तो जेठानी और पति ने उल्टा उसी पर आरोप लगा दिए। जब वह पहली बार गर्भवती हुई तो ससुरालीजन ने उसका अल्ट्रासाउंड कराया। पुत्री होने पर उसका जबरदस्ती गर्भपात करा दिया गया। दो दिसंबर 2022 को ससुरालीजन ने पीटने के बाद घर से निकाल दिया।
एसपी के आदेश पर कुरावली पुलिस ने आरोपी ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने यह भी बताया कि पति अश्लील वीडियो देखता है। वह वीडियो देखने के बाद शराब पीता और उससे उल्टी-सीधी फरमाइशें करता। उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। जब वह विरोध करती तो उसकी पिटाई की जाती।