फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Force2

पुलिस की सख्ती से दुबकी रही दबंगई 

Sun, 12 Feb 2017 01:32 AM IST
पुलिस की सख्ती से दुबकी रही दबंगई 
पुलिस की सख्ती से दुबकी रही दबंगई  Updated Sun, 12 Feb 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
Force2
पुलिस की सख्ती से दुबकी रही दबंगई  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जनपद की नौ विधानसभा सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मशीनों की खराबी और वोटिंग लिस्ट में नाम नहीं होने की शिकायत के अलावा कोई शिकायत नहीं आई। मामूली विवादों को पुलिस ने मिनटों में निपटा लिया। बूथों पर पर्याप्त संख्या में फोर्स की तैनाती कारगर साबित हुई। अधिकारी भ्रमणशील रहकर हर बूथ का निरीक्षण करते रहे। 
विज्ञापन

जनपद की आगरा उत्तर, ग्रामीण, दक्षिण, छावनी, एत्मादपुर, फतेहपुर सीकरी, बाह, फतेहाबाद और खेरागढ़ सीट के लिए शनिवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया था। जिले में 3411 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। इनमें प्रत्येक बूथ पर सीपीएमएफ को तैनात किया गया था। इसके अलावा एसआई, होमगार्ड भी थे। तकरीबन 30 हजार जवानों को लगाया गया। इनमें 97 कंपनी पैरा मिलट्री भी शामिल थी। इसके अलावा जोनल और सेक्टर में पुलिस अधिकारी भ्रमणशील रहे। बूथों का निरीक्षण करते रहे। सुबह से लेकर दोपहर तक कुछ जगह पर ईवीएम खराब होने और वोटरों का सूची में नाम नहीं आने की शिकायत आईं। इन्हें जल्द ही दूर कर लिया गया। इसके अलावा कुछ जगह मामूली हंगामा हुआ। उसे भी पुलिस ने कुछ ही दर में खत्म करा दिया। पैरा मिलट्री फोर्स ने पूछताछ के बाद ही लोगों को बूथ के अंदर जाने दिया। लाइन में भी लोगों को शांत करते रहे। यही वजह रही कि जनपद में कहीं भी किसी तरह के बड़े विवाद की घटना नहीं हुई। अधिकारियों ने भी शांतिपूर्ण तरीके से मतदान होने पर राहत की सांस ली। एसपी प्रोटोकाल विद्या सागर मिश्र ने बताया कि सभी जगह बिल्कुल शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed