फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   For the problems of colleagues, the employment servant started the journey

साथियों की समस्याओं के लिए रोजगार सेवक ने शुरू की पद यात्रा

Tue, 04 Oct 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:46 PM IST
सार

इसी को लेकर ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश सह संगठन मंत्री परशुराम ने मंगलवार को जिला मुख्यालय से लखनऊ के लिए पदयात्रा शुरू कर दी है। हाथ में तिरंगा और गले में मांगों का बैनर डालकर परशुराम लखनऊ रवाना हो गए। वह मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचकर रोजगार सेवकों की समस्याएं उठाएंगे।

विज्ञापन
For the problems of colleagues, the employment servant started the journey

विस्तार

मैनपुरी।
विज्ञापन

रोजगार सेवकों की समस्याओं को लेकर ग्राम रोजगार सेवक संगठन के प्रदेश सह संगठन मंत्री परशुराम ने मंगलवार से लखनऊ के लिए पदयात्रा शुरू की है। वह लखनऊ में मुख्यमंत्री के जनता दरबार में रोजगार सेवकों की मांगें उठाएंगे।
रोजगार सेवक लंबे समय से नियमित कर्मचारी का दर्जा दिलाने के साथ ही अन्य मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। इसमें से चार अक्तूबर 2021 को लखनऊ में मनरेगा सम्मेलन में मुख्यमंत्री की घोषणाओं के संबंध में आदेश लागू करना भी एक है। ग्राम रोजगार सेवकों के मानदेय से होने वाली कटौती को उनके ईपीएफ खाते में जमा करने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन

इसी को लेकर ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश सह संगठन मंत्री परशुराम ने मंगलवार को जिला मुख्यालय से लखनऊ के लिए पदयात्रा शुरू कर दी है। हाथ में तिरंगा और गले में मांगों का बैनर डालकर परशुराम लखनऊ रवाना हो गए। वह मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचकर रोजगार सेवकों की समस्याएं उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed