फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   for ISC sukhvin becomes topper of agra

अाईएससी में सुखवीन बनी अागरा की टापर

Sat, 07 May 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला अागरा
अमर उजाला अागरा Updated Sat, 07 May 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
for ISC sukhvin becomes topper of agra
सुखवीन - फोटो : amar ujala
आईसीएसई (दसवीं) और आईएससी (बारहवीं) का परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ। आईसीएसई में 97.8 फीसदी अंक पाकर सेंट पॉल्स चर्च कालेज के समर्थ गोयल और आईएससी में सेंट एंथनीज जूनियर कालेज की सुखवीन कौर ने 98 फीसदी अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। टॉप थ्री की सूची में इस बार लड़कों की अपेक्षा लड़कियों का दबदबा है। 
विज्ञापन

 टॉपर्स के प्रतिशत में पिछले शैक्षणिक सत्र के परिणाम की अपेक्षा कमी आई है। सत्र 2015-16 में सेंट कॉनरेड्स इंटर कालेज के श्रेयांश दुबे 98 फीसदी के साथ आईसीएसई में और सेंट पीटर्स कालेज के अथर्व मित्तल ने 99 फीसदी अंक के साथ आईएससी की परीक्षा में जिले में टॉप किया था। पिछले सत्र में सत्र में टॉप थ्री में लड़कों का बोलबाला था। चालू सत्र में स्थिति बदल गई है। आईएससी के टॉप थ्री में किसी भी लड़के को जगह नहीं मिली है। सेंट एंथनीज, सेंट पॉल्स, सेंट पैट्रिक्स, सेंट पीटर्स और सेंट कॉनरेड्स के छात्र-छात्राएं टॉपर्स की लिस्ट में शामिल हैं। 
विज्ञापन



जिले में आईसीएसई के टॉप थ्री स्टूडेंट
स्थान    नाम                 प्राप्तांक          स्कूल
प्रथम   समर्थ गोयल         97.8 %       सेंट पॉल्स चर्च कालेज
द्वितीय  खुशी अग्रवाल       97.6 %      सेंट एंथनीज जूनियर कालेज
तृतीय   आकर्ष अग्रवाल     97.4 %     सेंट पीटर्स कालेज
तृतीय  सुवि जैन              97.4 %    सेंट पॉल्स चर्च कालेज 
तृतीय  अनुष्का अग्रवाल      97.4 %    सेंट कॉनरेड्स इंटर कालेज 


जिले में आईएससी के टॉप थ्री  स्टूडेंट           
स्थान    नाम                 प्राप्तांक           स्कूल
प्रथम    सुखवीन कौर        98 %       सेंट एंथनी जूनियर कालेज
द्वितीय   दिव्यानी दुबे        97.75 %     सेंट एंथनी जूनियर कालेज
तृतीय    गौरी मगन         97.5 %   सेंट पैट्रिक्स जूनियर कालेज 


आईएएस बनना सुखवीन का सपना  
आगरा। आईएससी की परीक्षा में 98 फीसदी अंक पाकर जिले में टॉप करने वाली सुखवीन कौर का सपना आईएएस बनने का है। फिलहाल वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक करना चाहती हैं। सुखवीन की अपने जूनियर्स के लिए सलाह है कि वह रोजाना भले ही एक घंटे पढ़ाई करें, लेकिन मन से पढ़ें। टीचर्स की बात मानें और समझकर पढ़ाई करें, रटने की कोशिश न करें। वह अपने माता-पिता को सफलता का श्रेय देती हैं। पिता गुरप्रीत कौर ईपीएफ आफिस में कार्यरत हैं। मां सतनाम कौर गृहणी हैं। सुखवीन का शौक पढ़ना ही है। वह आगरा कैंट में रहते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शांत मन से, समझकर पढ़ाई करें: समर्थ 
आगरा। आईसीएसई के टॉपर सेंट पॉल्स चर्च कालेज के समर्थ गोयल (97.8 फीसदी अंक) का अपने जूनियर के लिए सलाह कि शांत मन से और समझकर पढ़ाई करनी चाहिए। वह खुद रोजाना एक से डेढ़ घंटे ही पढ़ाई करते थे। परीक्षा के दौरान अधिक समय देते थे। पढ़ाई के साथ फिल्में देखना समर्थ को बेहद पसंद है। वह इंजीनियर बनना चाहते हैं। समर्थ कमला नगर के ई-ब्लाक में रहते हैं। उनके पिता अतुल गोयल ज्वेलरी के व्यवसायी हैं और मां रुचि गोयल गृहणी हैं। समर्थ माता-पिता को अपनी कामयाबी का श्रेय देते हैं। 


टॉपर्स को पसंद मोदी का काम 
आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली टॉपर्स को पसंद है। बारहवीं की टॉपर सुखवीन ने बताया कि प्रधानमंत्री अच्छा काम कर रहे हैं। उनकी सभी योजनाओं के परिणाम आने वाले समय में अधिक दिखेंगे। कुछ ऐसा ही मानना है कि दसवीं के टॉप समर्थ गोयल का। खासतौर पर विदेश नीति अधिक पसंद है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed