{"_id":"5876832e4f1c1b7840ba825a","slug":"football-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ की झांसी मंडल पर एकतरफा जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ की झांसी मंडल पर एकतरफा जीत
अलीगढ़ की झांसी मंडल पर एकतरफा जीत
Updated Thu, 12 Jan 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ की झांसी मंडल पर एकतरफा जीत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल निदेशालय और फुटबाल संघ की ओर से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेशीय जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता में चौथे दिन भी लीग मैच खेले गए। पहला मैच अलीगढ़ और झांसी मंडल के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में अलीगढ़ मंडल ने 9-0 से जीत दर्ज की।
बुधवार को पांच मैच खेले गए। सभी मुकाबले एकतरफा ही रहे। कानपुर की टीम ने सहारनपुर को 2-0 के अंतर से हराया। बरेली ने बस्ती मंडल पर 3-0 से जीत दर्ज की। मिर्जापुर ने लखनऊ मंडल पर 3-1 से जीत दर्ज की। वहीं आखिरी मैच में वाराणसी ने देवीपाटन मंडल को 12-0 के बड़े अंतर से पराजित किया। पर्यवेक्षक एमएस वेग की मौजूदगी में मैच खेेले गए।
निर्णायकों में परमजीत सिंह, एनके बिंदू, शारदा सोनकर, ज्योति गुप्ता, माधुरी देवी, अजय यादव आदि रहे। मैचों के दौरान जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डा. हरी सिंह यादव, उप क्रीड़ाधिकारी एसएस चौहान, अरविंद यादव की मौजूदगी रही। गुरुवार को भी सुबह 10 बजे से लीग मैच खेले जाएंगे।