{"_id":"601bf05b8ebc3ed6535c650f","slug":"food-security-team-take-sample-of-musterd-oil-mainpuri-news-agr479193978","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने भरे सरसों के तेल के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने भरे सरसों के तेल के नमूने
विज्ञापन
मैनपुरी। मिलावट रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान में बृहस्पतिवार को सरसों के तेल और धनियां पाउडर के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कुल छह नमूने भरे। सभी नमूने जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे गए।
अभिहित अधिकारी डॉ. टीआर रावत के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चेकिंग की। सबसे पहले टीम भावंत रोड पर पहुंची। यहां गोविंद गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता, सुनील गुप्ता की दुकानों से सरसों के तेल का एक-एक नमूना भरा।
इसके बाद बड़ी नगरिया पहुंची टीम ने सचिन शाक्य की दुकान से सरसों के तेल और धनिया पाउडर के साथ ही धनीराम स्पेलर से भी सरसों के तेल का नमूना भरा। कुल छह नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे गए। इसमें सरसों के तेल के पांच और धनिया पाउडर का एक नमूना शामिल रहा। दुकानदारों को मिलावट न करने की चेतावनी दी गई। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, एसबी सिंह और डीके वर्मा शामिल रहे।