{"_id":"634bf7b8b9069353360a6e6c","slug":"food-safety-department-team-caught-16-quintals-of-adulterated-mustard-oil-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: कहीं आप तो नहीं खा रहे मिलावटी सरसों का तेल, फिरोजाबाद में पकड़ी गई बड़ी खेप, ऐसे करें पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: कहीं आप तो नहीं खा रहे मिलावटी सरसों का तेल, फिरोजाबाद में पकड़ी गई बड़ी खेप, ऐसे करें पहचान
Sun, 16 Oct 2022 05:54 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 16 Oct 2022 05:54 PM IST
सार
फिरोजाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावट की आशंका पर 16 कुंतल खाद्य तेल जब्त किया है। यह तेल लोडर वाहन से मैनपुरी में सप्लाई के लिए जा रहा था। पुलिस की मदद से टीम ने वाहन को पकड़ लिया।
विज्ञापन
जांच के लिए खाद्य तेल के नमूने लिए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 16 कुंतल मिलावटी खाद्य तेल पकड़ा है। यह तेल लोडिंग वाहन में शनिवार रात 10 बजे मैनपुरी जिले में सप्लाई को ले जाया जा रहा था। चालक ने लोडिंग वाहन को भागने का प्रयास किया। दबरई, बालाजी मंदिर चौराहे पर चकमा देकर भाग निकला। पीछे-पीछे खाद्य विभाग की गाड़ियां भी दौड़ती रहीं। शिकोहाबाद के सुभाष तिराहे पर पुलिस की मदद से घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया गया। प्रथमदृष्टया सिंथेटिक रंग की मिलावट होने की आशंका पर 16 कुंतल तेल को सील कर दिया गया। खाद्य टीम ने जांच के लिए नमूने प्रयोगशाला में भेजे हैं।
विज्ञापन
अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार को सूचना मिली थी कि लोडिंग वाहन से मिलावटी खाद्य तेल रामगढ़ मोहल्ले से मैनपुरी ले जाया रहा है। सहायक आयुक्त खाद्य ने तीन टीमों को रात में ही अलग-अलग स्थानों पर लगा दिया। टीम ने वाहन को दबरई रोकने का प्रयास किया। चालक ने वाहन दौड़ा दिया। इसके बाद बालाजी मंदिर के निकट रोकने की कोशिश की, मगर यह वाहन वहां से भी निकल गया।
विज्ञापन
Etah: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- एटा से मिलेगी देश को बिजली, मार्च 2023 तक पहली यूनिट होगी चालू
विज्ञापन
पुलिस की मदद से शिकोहाबाद के सुभाष तिराहे पर वाहन को रोक लिया गया। आईए ट्रेडर्स रामगढ़ द्वारा जनपद मैनपुरी की फर्म के नाम बिल काटा गया था। आईए ट्रेडर्स को मोहम्मद अनस द्वारा चलाया जा रहा है। वाहन चालक ने फोन में उस बिल को दिखाया गया, लेकिन हार्ड कॉपी नहीं मिली। वाहन में आठ ड्रम में लगभग 16 कुंतल तेल मिला। यह पीले रंग का और सरसों का तेल सा प्रतीत हो रहा था। आशंका है की अखाद्य रंग और अन्य तेलों से मिलावट कर तैयार किया है। तेल की कीमत बिल पर एक लाख 77 हजार अंकित थी।
पहले भी नमूना फेल हो चुका है
अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि कारोबारी के खाद्य तेल का पहले भी सैंपल फेल हो चुका है। उक्त मामला कोर्ट में चल रहा है। आरोपी ने दूसरे नामों से लाइसेंस बनवा लेता है। तेल प्रथम दृष्टया नकली होने के कारण उसे सील कर दिया है।चार दिन पूर्व ही कारोबारी को दी थी चेतावनी
रामगढ़ में संचालित तेल कारोबारी के यहां पिछले दो साल में दो बार छापा मारा गया। दोनों ही बार तेल प्रयोगशाला जांच में असुरक्षित पाया गया था। अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने चार दिन पूर्व ही तेल कारोबारी को कार्यालय बुलाकर चेतावनी दी थी कि नकली तेल का कारोबार न किया जाए। अन्यथा कार्रवाई होगी। तेल कारोबारी ने नकली कारोबार न करने का भरोसा जताया। इसके चार दिन बाद ही यह नकली तेल पकड़ा गया है।ऐसे करें मिलावटी तेल की जांच
- सरसों के तेल को हथेली पर रगड़े ,अगर रंग छोड़े तो मिलावटी है।
- सरसों के तेल को फ्रिज में रखें ,अगर जम जाए तो मिलावट है
- पांच बूंद सरसों के तेल और पांच बूंद नाइट्रिक एसिड मिलाने पर रंग बदले तो यह मिलावटी है