फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   country will get electricity from Etah, the first unit will be operational by March 2023

Etah: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- एटा से मिलेगी देश को बिजली, मार्च 2023 तक पहली यूनिट होगी चालू

Sun, 16 Oct 2022 04:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Oct 2022 04:36 PM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि अमृत महोत्सव के हम साक्षी बन रहे हैं, ये यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बना है, विकास को नई गति मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन से विषम परिस्थितियों में यह कार्य संभव हुआ है।

विज्ञापन
country will get electricity from Etah, the first unit will be operational by March 2023
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह एटा के मलावन में जवाहर तापीय परियोजना पहुंचे। उन्होंने इस परियोजना का निरीक्षण किया, जिसके बाद विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार एटा आया हूं। एटा की जनता का चुनाव जिताने के लिए आभार व्यक्त किया। सीएम ने कहा कि एटा में इतना बड़ा संयंत्र लगाया गया है। इससे अगले साल बिजली उत्पादन शुरू होगा, जिससे पूरे देश को बिजली मिलेगी। इससे विकास होगा और एटा को पहचान मिलेगी।
विज्ञापन


एटा में मेडिकल कालेज होगा कोई नहीं सोचता था, लेकिन अब इसका निर्माण अंतिम चरण में है। वहीं जलेसर का जिक्र करते हुए कहा कि जलेसर के घंटे के बिना कोई धार्मिक अनुष्ठान पूरा नहीं होता है। अयोध्या में राम मंदिर के लिए यहां घंटा बन रहा है, जिससे दुनिया में सनातन धर्म की आवाज सुनाई देगी। सीएम योगी ने कहा कि अमृत महोत्सव के हम साक्षी बन रहे हैं, ये यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बना है, विकास को नई गति मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन से विषम परिस्थितियों में यह कार्य संभव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed