फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Food Safety and Drug Administration Action 49 sacks of glucose 800 liters of mustard oil seized

आगरा: जरार में 49 बोरी ग्लूकोज, 800 लीटर सरसों का तेल सीज; जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

Thu, 05 Oct 2023 07:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Oct 2023 07:04 AM IST
सार

 जरार में स्पेलर संचालक के गोदाम से 49 बोरी माल्टोस ग्लूकोज पाउडर, 100 लीटर ग्लूकोज लिक्विड व 800 लीटर सरसों तेल से भरे 4 ड्रम सीज किए हैं। स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ ने 4 कारोबारियों पर छापा मारा था।
 

विज्ञापन
Food Safety and Drug Administration Action 49 sacks of glucose 800 liters of mustard oil seized
कार्रवाई करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बाह में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बुधवार को जरार में स्पेलर संचालक के गोदाम से 49 बोरी माल्टोस ग्लूकोज पाउडर, 100 लीटर ग्लूकोज लिक्विड व 800 लीटर सरसों तेल से भरे 4 ड्रम सीज किए हैं। मंगलवार को स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ ने 4 कारोबारियों पर छापा मारा था।
विज्ञापन


एसडीएम बाह की सूचना पर बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम बुधवार को जरार पहुंची। कोतवाली क्षेत्र में गल्ला मंडी निवासी दीपक गुप्ता के परिसर में जांच की। अभिहित अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान 49 बोरी माल्टोस डेक्सलाइव ग्लूकोज पाउडर, 100 किलो ग्राम लिक्विड ग्लूकोज व 800 लीटर सरसों का तेल सीज किया है। ग्लूकोज का इस्तेमाल बेकरी उत्पादों में किया जाता होगा। तीनों पदार्थों के नमूने जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सीज किए उत्पादों को निर्माण नहीं होता था। बल्कि अवैध रूप से भंडारण किया था।
विज्ञापन


400 पैकिट नकली सरसों बीज जब्त
सदर बाजार में पायनियर कंपनी का नकली सरसों का बीज बिक रहा था। शिकायत पर कंपनी ने जांच कराई तो 400 पैकिट पकड़े गए। नकली बीज का पैकिट 200 रुपये में तैयार होता था। जिसे एक हजार रुपये तक में बेचा जा रहा था। मुकदमा दर्ज कराने के लिए कंपनी प्रतिनिधि ने पुलिस में तहरीर दी है। शहर से गांव-देहात तक बड़े पैमाने पर नकली बीज का कारोबार चल रहा है। संबंधित विभाग की लापरवाही के कारण नकली बीज की बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed