फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Food department team busted fake tomato sauce factory in Firozabad

यूपी: नकली सोस के कारोबार का पर्दाफाश, ऐसे की जा रही थी तैयार

Wed, 11 Jul 2018 10:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Updated Wed, 11 Jul 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
Food department team busted fake tomato sauce factory in Firozabad
नकली सोस फैक्ट्री का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फिरोजाबाद में टमाटर सोस के नाम पर बेचे जा रहे नकली सोस के कारोबार का एक बार फिर भंडाफोड़ हुआ है। रसायनिक रंगों और अरारोट को मिलाकर यह सोस बनाया जाता है। खाद्य विभाग की टीम ने नकली सोस का नमूना लेकर जांच को भेज दिया था। 
विज्ञापन


वहीं 120 सोस के पैकेट को सीज कर दिया है। जो नकली सोस निर्माण की इकाई चला रही थी, उसके यहां पूर्व में चौथी बार छापेमारी हुई है। 15 दिन पहले भी इसी कारोबारी के यहां पर खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी के नाम पर खानापूर्ति की थी।
विज्ञापन


खाद्य विभाग की टीम ने झील की पुलिया न्यू रामगढ़ क्षेत्र में संचालित सोस एवं चाऊमीन निर्माण इकाई पर छापा मारा। इसे मनोज राठौर संचालित कर रहा था। टीम ने चाऊमीन की फैक्ट्री देखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां गंदगी के बीच चाऊमीन का निर्माण किया जा रहा था। टीम ने मैदा और चाऊमीन का नमूना संकलित किया। सोस की फैक्ट्री को देखकर अधिकारी भी चौंक गए। 

सोस निर्माण में साइट्रिक एसिड़, अरारोट, रसायन रंग एवं मसाले मिलाकर कई दिनों तक रखा जाता था। इसके बाद उस सामग्री को मशीन में मिक्स करके पैकेटों में भर दिया जाता है। टीम ने संदेह के आधार पर नमूना जांच के लिए भेज दिया है। 500 ग्राम के 120 पैकेट नष्ट कर दिए गए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed