{"_id":"63a201e82a78834b0f711d12","slug":"fog-wreaks-havoc-two-lives-lost-in-accidents-kasganj-news-agr557564538","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर: हादसों में गई दो की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का कहर: हादसों में गई दो की जान
विज्ञापन
कोहरे का कहर: हादसों में गई दो की जान
कासगंज। कोहर के चलते जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। गोरहा बाईपास पर हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि अमांपुरा रोड पर हुए सड़क हादसे में एक टेंपो सवार की मौत हुई है।
मंगलवार की सुबह कोहरे के कारण हादसे में मृत धर्मेंद्र (40) अलीगढ़ जिले के छर्रा थाना क्षेत्र के नगला लोधी गांव का निवासी था। वह सोरों की ओर से बाईपास की तरफ जा रहा था। जैसे ही गोरहा बाईपास के समीप पहुंचा, तभी लोडर टेंपो उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक टेंपो लेकर फरार हो गया। जबकि बाइक सवार धर्मेंद्र गंभीर रुप से घायल हुआ। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने सड़क हादसे की जानकारी यातायात पुलिस दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल धर्मेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराई। जहां उपचार के दौरान धर्मेंद्र की मौत हो गई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
दूसरी घटना सोमवार की देर रात अमांपुर रोड पर हुई। इस हादसे में ट्रैक्टर के धक्के से टेंपो चालक सुनील (30) की मौत हुई। सुनील नगला भूतल सहावर गेट का रहने वाला था। हादसे के समय वह सहावर गेट से कासगंज की ओर आ रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दिया। इस दौरान टेंपो चालक सुनील के साथ सवार तीन अन्य लोग भी घायल हुए। गंभीर रुप से घायल सुनील को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। अलीगढ़ पहुंचने से पूर्व ही सुनील की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
कोतवाल प्रभारी बीपी गिरि ने बताया कि हादसे में मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हादसे के बाद वाहन चालक भाग गए हैं, उनकी तलाश की जा रही है। हादसे की तहरीर अभी नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।