{"_id":"5feb70238ebc3e3eaf215d9c","slug":"fog-winter-mainpuri-news-agr474127734","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, गलन ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, गलन ने किया बेहाल
विज्ञापन
29एमएनपी-15-भोगांव रोड पर कोहरे के बीच गुजरते वाहन
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। वर्ष के अंत में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं सुबह से लेकर शाम तक सर्द हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन में धूप निकलने के बाद भी गलन से राहत नहीं मिल सकी।
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 29 दिसंबर को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरने की आशंका थी। पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार सुबह से ही सर्दी बढ़ गई। सुबह से छाए कोहरे ने वाहनों की रफ्तार कम कर दी तो ठंडी हवाओं के कारण हुई गलन ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया।
ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ चार डिग्री और अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप निकलने के बाद भी गलन से राहत नहीं मिल सकी। अधिकतम तापमान में गिरावट आने के कारण शाम को भी सर्दी अधिक रही।
विज्ञापन
----
अलाव का सहारा ले रहे लोग
सर्दी बढ़ने से बेघर और सड़क के किनारे रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। दिन में तो किसी तरह उन्होंने सर्दी को सहन कर लिया, लेकिन शाम को परेशानी बढ़ गई। कई जगह नगर पालिका द्वारा जलवाए गए अलाव के सहारे लोग सर्दी से बचने का प्रयास करते रहे तो वहीं कई जगह लोग निजी अलाव जलाते नजर आए।