फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fog warning in up cold made people shiver weather department made this prediction

UP Weather: अगले 24 घंटे पड़ेगा भयंकर कोहरा, हांड कंपा देगी ठंड; मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

Sat, 04 Jan 2025 09:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Jan 2025 09:04 AM IST
सार

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे इन जिलों में भयंकर कोहरे की चेतावनी जारी की है। हालांकि आगरा के साथ मथुरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज और मैनपुरी में सुबह से ही घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य रही। कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार भी थमी रही। 
 

विज्ञापन
Fog warning in up cold made people shiver weather department made this prediction
कोहरा

विस्तार

मौसम का मिजाज नए साल में तेवर दिखाने लगा है। शनिवार सुबह की शुरूआत घने कोहरे के साथ हुई। सुबह जब लोग घरों से निकले, तो दृश्यता शून्य रही। सड़कों पर दूर का तो छोड़िए, बिलकुल नजदीक से भी कुछ दिखाई नहीं दे पा रहा है। वहीं दिल्ली-आगरा हाईवे पर कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आए। 
विज्ञापन


शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन शीतलहर का प्रकोप रहा। पूरे दिन सर्द हवा चलीं। दिनभर कोहरा छाया रहा। दोपहर में धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि सूर्यास्त के बाद गलन बढ़ गई। 
विज्ञापन


 

बृहस्पतिवार रात से छाया कोहरा शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के बाद छंटा। इस दौरान हाईवे पर वाहन धीमी गति से रेंगते रहे। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.2 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान भी लगातार दूसरे दिन 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि शाम ढले फिर से सर्दी के तेवर सख्त हो गए। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में मौसम के मिजाज यथावत रहेगा।

 
विज्ञापन

आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 18.7
न्यूनतम तापमान- 7.6
सूर्योदय- 6:57
सूर्यास्त- 5:48
एक्यूआई- 146
 
विज्ञापन

पारा कम होने से हर दूसरे बच्चे को हो रहा निमोनिया
 पारा कम होने से कोल्ड अटैक का खतरा है। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों को है। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी और बाल रोग विशेषज्ञों की ओपीडी में हर दूसरे बच्चे को निमोनिया है। इनमें से हालत गंभीर मिलने पर 10-12 दिन तक भर्ती करना पड़ रहा है। इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक के सचिव डॉ. योगेश दीक्षित ने बताया कि पारा कम होने से निमोनिया के मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। शिशुओं की नलिकाएं बेहद संकरी होती हैं, सर्दी में ये और सिकुड़ जाती हैं। इससे इनकी पसली चलने लगती है। शहर में 150 से अधिक बाल रोग विशेषज्ञ हैं और इनकी ओपीडी में लगभग 50 फीसदी निमोनिया के ही हैं। शरीर भी नीला पड़ रहा है। इनमें 3-5 फीसदी की हालत गंभीर मिल रही है। इनको ठीक होने में दो सप्ताह का समय लग रहा है। कोल्ड अटैक से बच्चों में हाइपोथर्मिया का खतरा भी बढ़ गया है, इसके भी 20 फीसदी मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed