{"_id":"5e1ca0078ebc3e880537a024","slug":"fog-kohra-speed-mainpuri-news-agr424613189","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
13एमएनपी-09-जिले में घने कोहरे के बीच गुजरते वाहन
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मकर संक्रांति से पहले एक बार फिर सर्दी ने अपना असर दिखा दिया है। दो दिनों से कोहरा पड़ रहा है तो वहीं सर्दी भी बढ़ गई है। सोमवार को भी सुबह कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार थमी रही। दोपहर में मौसम साफ हुआ तो सड़कों पर वाहनों ने फर्राटा भरा।
रविवार रात से ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। सुबह होते-होते चारों तरफ कोहरे की चादर छा गई थी। कोहरा इतना घना था कि चंद कदम की दूरी तक देख पाना भी मुश्किल हो रहा था। चाहे जीटी रोड हो या ग्वालियर हाईवे सभी पर वाहनों की रफ्तार थमी नजर आई। सर्दी के चलते न्यूनतम तापमान आठ और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह जहां कोहरे और गलन से सर्दी का अहसास हुआ तो वहीं दिन में थोड़ी राहत मिली। दोपहर बाद धूप खिलने से मौसम साफ हो गया।
खूब हुई बिक्री
बाजार में मकर संक्रांति को लेकर सोमवार को दिन भर खरीदारी चलती रही। दान करने के लिए वस्तुएं खरीदीं तो वहीं तिल के लड्डू व गजक की खरीद के लिए भी दुकानों पर भीड़ लगी रही। शाम तक बाजार में बिक्री का सिलसिला चलता रहा।