फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fog derailed life

कोहरे ने धीमी की ट्रैफिक की रफ्तार

Tue, 08 Dec 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Tue, 08 Dec 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
fog derailed life
सर्दी की दोहरी मार शुरू हो चुकी है, एक तो पारा नीचे आ गया है, उस पर कोहरे का कहर भी शुरू हो गया है। कोहरे ने रेल, हवाई और सड़क यातायात की रफ्तार थाम दी है। रेलवे ने कोहरे के डर से दो ट्रेन रद्द कर दी हैं, वहीं, बसें और ट्रेन घंटों देरी से चल रही हैं। शहर की एकमात्र एयर इंडिया की फ्लाइट भी सोमवार को डेढ़ घंटे देरी से पहुंची। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक सुबह कोहरा परेशान करेगा और दोपहर में बादलों की लुकाछिपी जारी रहेगी।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह कोहरा घना रहा। सुबह एयरफोर्स स्थित मौसम केंद्र में दृश्यता शून्य मापी गई। यमुना नदी के किनारे और हाइवे पर कोहरा ज्यादा रहा, जबकि शहर में भी दृश्यता सुबह काफी कम रही। सुबह स्कूली बच्चे पूरी तरह से गर्म कपड़ों में पैक होकर ही निकले। दोपहर में बादलों की लुकाछिपी शुरू होने से लोग गुनगुनी धूप को भी तरस गए। दिन में पारा 26.1 डिग्री और रात में 10.8 डिग्री रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में बादलों की लुकाछिपी बनी रह सकती है। सुबह कुछ जगहों पर घना कोहरा रह सकता है, वहीं दिन में भी कोहरे की चादर छाई रह सकती है। दिन में पारा तीन से चार डिग्री तक लुढ़कने के आसार हैं, वहीं न्यूनतम तापमान में भी कमी आएगी। आगरा समेत ब्रज में कई जगह बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed