फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flying squads will keep an eye on those who lure voters in municipal elections Agra

नगर निकाय चुनाव: मतदाताओं को प्रलोभन देने वालों पर नजर रखेंगे उड़नदस्ते, 13 निकायों के लिए बनेंगी टीमें

Mon, 12 Dec 2022 09:11 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Dec 2022 09:11 AM IST
सार

निकाय चुनाव में मतदाताओं को प्रलोभन देना प्रत्याशियों को भारी पड़ सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन कार्यालय नगर निकाय ने मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की टीमें बनाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Flying squads will keep an eye on those who lure voters in municipal elections Agra
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा नगर निगम या नगर पंचायत या नगर पालिका क्षेत्र में मतदाताओं को प्रलोभन देकर वोट मांगने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। शराब, गिफ्ट या नकद बांटने पर जेल तक हो सकती है। शासन के निर्देश पर जिले की 13 नगर निकायों में उड़नदस्ते बनाए जा रहे हैं। 13 निकायों में पुलिस, प्रशासन की टीमें अनैतिक गतिविधियों की निगरानी करेंगी।

विज्ञापन


निकाय चुनाव में मतदाताओं को प्रलोभन देना प्रत्याशियों को भारी पड़ सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन कार्यालय नगर निकाय ने मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की टीमें बनाने का निर्णय लिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत चहल ने बताया कि 13 निकायों में चुनाव में आचार संहिता लगते ही उड़नदस्ते सक्रिय हो जाएंगे। निकायों में 16 लाख मतदाता हैं। सभी तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है। 
विज्ञापन


वार्डों से लेकर मेयर व अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण तय हो चुका है। आरक्षण पर आई आपत्तियों की जांच हो चुकी है। जिसकी रिपोर्ट सोमवार को शासन को भेजी जाएगी। उधर, मतगणना, मतदेय स्थलों से लेकर निर्वाचन अधिकारी नियुक्त हो चुके हैं। निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च की सीमा तय है। तय सीमा से अधिक खर्च करने पर प्रत्याशियों के विरुद्ध आयोग कार्रवाई कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed