फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flowers will be showered from helicopter on the procession of Lord Varah and Mother Ganga

Agra News: भगवान वराह व मां गंगा की शोभायात्रा पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा

Tue, 18 Mar 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 18 Mar 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Flowers will be showered from helicopter on the procession of Lord Varah and Mother Ganga
सोरोंजी। तीर्थंनगरी की धार्मिक संस्था गंगा भक्त समिति द्वारा होली महोत्सव के अंतर्गत रंग पंचमी पर्व मनाने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। रंग पंचमी पर बुधवार को नगर में गाजे-बाजे के साथ आओ खेलें गंगा वराह संग होली भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में मां गंगा व भगवान वराह के सुसज्जित डोलों के अलावा एक दर्जन से अधिक अन्य डोले व शिवजी की बरात आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेंगे। समिति द्वारा शोभायात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराई जाएगी। प्रमुख मंदिर द्वारकाधीश मंदिर सजाने व हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा के लिए एक क्विंटल गुलाब, एक क्विंटल सफेद मारकेट की पत्ती, एक क्विंटल लाल गेंदा के फूल मंगाए हैं। शोभायात्रा के स्वागत के लिए तीर्थंनगरी में 101 तोरण द्वार सजाए गए हैं। तीर्थंनगरी के नवीन प्रवेश द्वार पर हनुमानजी के चित्र की केसरिया पताकाएं फहराई गई हैं। जगह-जगह रंग पंचमी शोभायात्रा स्वागत के फ्लेक्स बोर्ड लगाए गए हैं। शोभायात्रा सुबह 9 बजे वराह मंदिर से प्रारंभ होगी। शोभायात्रा में शामिल हुरियारों के लिए चक्रतीर्थ, कटरेश्वर चौराहे, राम सिंह पुरा, अनाज मंडी चौराहे, चंदन चौक में जलपान का प्रबंध किया गया है। समिति अध्यक्ष सतीश भारद्वाज ने बताया कि हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा को देखते हुए लोगों में विशेष उत्साह है। इस तरह का कार्यक्रम तीर्थनगरी में प्रथम बार हो रहा है। हेलीकॉप्टर 9 बजे पुलिस लाइन में बने हैलीपेड पर लैंड करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed