फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flowers rained on Emperor Ashoka's procession, a flood of Kushwaha community poured onto the streets of Kheragarh, a historic procession was taken out on Emperor Ashoka's birth anniversary.

Agra News: सम्राट अशोक की शोभायात्रा पर फूलों की बारिश, खेरागढ़ की सड़कों पर उमड़ा कुशवाह समाज का सैलाब, सम्राट अशोक की जयंती पर निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

Thu, 26 Mar 2026 02:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Flowers rained on Emperor Ashoka's procession, a flood of Kushwaha community poured onto the streets of Kheragarh, a historic procession was taken out on Emperor Ashoka's birth anniversary.
फोटो 1सम्राट अशोक जयंती पर कुशवाह समाज द्वारा निकाली शोभायात्रा नगर में भ्रमण करते हुए
खेरागढ़। अखंड भारत के निर्माता, चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जन्म जयंती के पावन अवसर पर बुधवार को खेरागढ़ में कुशवाह समाज द्वारा एक भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा नगर ‘सम्राट अशोक अमर रहें’ के जयकारों से गुंजायमान रहा और समाज के सैकड़ों लोगों ने अपनी एकता और श्रद्धा का परिचय दिया।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ मंडी समिति स्थित सब्जी मंडी से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि धौलपुर के पूर्व विधायक बीएल कुशवाह ने फीता काटकर यात्रा का उद्घाटन किया। इसके पश्चात, बैंड-बाजों की मधुर धुनों और मनमोहक झांकियों के साथ शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों कागारौल चौराहा, जिला परिषद मार्केट, बस स्टैंड चौराहा, बाईपास और ऊंटगिर चौराहा से होकर गुजरी। नगर भ्रमण के दौरान स्थानीय निवासियों और व्यापारियों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। देर रात शोभायात्रा पुनः मंडी समिति पहुंचकर समाप्त हुई। इस दाैरान विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक भगवान सिंह कुशवाह, गंगाधर कुशवाह, सपा नेता ऊदल सिंह कुशवाह, गोरे लाल, मदन सिंह, गुड्डू, रामनारायण, और मनीष कुशवाह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed