फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fllod in Etah

गंगा में मीडियम फ्लड के हालात बने, तेजी से बढ़ रहा जलस्तर

Wed, 21 Aug 2019 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fllod in Etah
कासगंज पटियाली बमनपुर में आबादी तक पहुंचा गंगा की बाढ़ का पानी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिले में बाढ़ को लेकर बुधवार को अलर्ट जारी हुआ था। नरौरा से काफी पानी छोड़ा गया। दोपहर बाद से इस पानी का जिले में पहुंचना शुरू हो गया। शाम 6 बजे से बाढ़ के पानी में तेजी से वृद्धि होने लगी। जिले के लो फ्लड और मीडियम फ्लड प्रभावित गांव की आबादी तक बाढ़ का पानी पहुंचने लगा है, लेकिन अभी गांव बाढ़ के प्रकोप से पूरी तरह नहीं घिरे हैं। गुरुवार को गांव के अंदर तक बाढ़ के पानी की पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। गंगा के पानी के दबाव से मुफ्फरनगर का कच्चा बांध क्षतिग्रस्त होने लगा, जिसकी मरम्मत कराई गई।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से लगातार गंगा में पानी बढ़ रहा था। पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बारिश और बादल फटने की घटनाओं के कारण गंगानदी में उफान आने लगा। हरिद्वार से काफी पानी छोड़ा गया। बिजनौर के बांध पर पानी का दबाव 3 लाख क्यूसेक से अधिक हो गया। बिजनौर बांध से यह पानी नरौरा की ओर छोड़ा गया। नरौरा से बुधवार को 2 लाख 15 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया। यह पानी नरौरा से कछला की ओर 12 घंटे में आ जाता है।
विज्ञापन

कछला के पहले पड़ने वाले जिले के नरौरा के नजदीकी गांव तक गंगा के पानी की दस्तक दोपहर के समय ही शुरू हो गई। सायं 6 बजे तक कछला ब्रिज तक यह पानी पहुंचने लगा। नदी में पानी का काफी तेज प्रवाह था। और कछला पर जलस्तर 163.80 पर जा पहुंचा। गंगाघाट पर सड़क के किनारे तक पानी भर गया। काफी दुकानदारों को अपनी दुकानों का सामान समेटना पड़ा। गंगा स्नान को पहुंचने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतें हुईं। शाम से सहावर, सोरों इलाके के गांव की ओर पानी का दबाव बनने लगा। मुजफ्फरनगर के बांधों पर काफी पानी बढ़ गया। लहरा में सड़क किनारे तक पानी आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में बाढ़ के हालात
गंगा के बढ़े हुए जलस्तर के कारण सहवाजपुर, किलौनी, किसौल, दतलाना, उढ़ेर, बघेला, डिंगलेशनगर, बमनपुरा, नरदौली, नगला हंसी, नगला डंबर, नगला दुर्ग, मूंझखेड़ा, नगला जयकिशन सहित आस पास के तमाम गांव में बाढ़ के हालात बनने के आसार हो रहे हैं। इन सभी गांव में ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है।

बाढ़ कंट्रोल रूम का जारी किया नंबर
जिले में मीडियम फ्लड के हालातों के देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ कंट्रोल रूम के नंबर जारी कर दिए हैं। कलक्ट्रेट पर बाढ़ कंट्रोल रूम का फोन नंबर 05744-247482 व मोबाइल नंबर 9528972258 सक्रिय रहेगा। जबकि सिंचाई विभाग का बाढ़ कंट्रोल रूम का नंबर 7906703492 रहेगा। बाढ़ से संबंधित सूचनाएं कंट्रोल रूम पर दी जा सकती हैं।
बुधवार के जलस्तर पर एक नजर-
- 84145 क्यूसेक पानी हरिद्वार से छोड़ा गया।
- 106457 क्यूसेक पानी बिजनौर से छोड़ा गया।
- 215322 क्यूसेक पानी नरौरा से छोड़ा गया।
- 163.80 मीटर के निशान पर कछला पुल पर जलस्तर।
- 1.5 लाख क्यूसेक से 2.50 लाख क्यूसेक मीडियम फ्लड का मानक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed