{"_id":"57a784044f1c1bc3762bc817","slug":"flirting-by-kerala-s-tourist-in-taj","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज में केरल की पर्यटक से छेड़खानी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज में केरल की पर्यटक से छेड़खानी, हंगामा
अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
ताजमहल में रविवार अपराह्न केरल की पर्यटक के साथ एक फौजी ने छेड़खानी कर दी। महिला के शोर मचाने पर सीआईएसएफ के जवानों ने आरोपी को पकड़ लिया। बाद में महिला ने फौजी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने से इंकार कर दिया।
वाकया दोपहर तकरीबन तीन बजे का है। केरल का एक परिवार ताज के मुख्य गुंबद की ओर जा रहा था। रॉयल गेट पर एक व्यक्ति महिला से टकराया। इस पर महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाकर उसे पकड़ लिया। आरोपी ने खुद को फौजी बताते हुए कहा कि वह भीड़ के कारण टकरा गया था। इस पर हंगामा होने लगा। सूचना पर पहुंचे सीआईएसएफ के जवानों ने आरोपी को पकड़ लिया और पूछताछ की गई। उसका परिचय पत्र चेक किया तो वह फौैजी निकला। बाद में महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। सीआईएसएफ का कहना है कि गलतफहमी में महिला पर्यटक का फौैजी के साथ विवाद हुआ था।
बच्ची सेंट्रल टैंक में गिरी, चोटिल
भीड़ के दबाव के कारण ताज में परिवार के साथ आई ढाई साल की बच्ची सेजल सेंट्रल टैंक में गिरकर चोटिल हो गई। उसके सिर में चोट लगी थी। उसे तत्काल इलाज के लिए ले जाया गया।