फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flights from Agra to Jaipur and these three cities will be closed from 1 April

UP: आगरा से जयपुर सहित इन तीन शहरों की उड़ानें एक अप्रैल से होंगी बंद, इसलिए लिया गया ये निर्णय

Sat, 30 Mar 2024 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Mar 2024 09:57 AM IST
सार

आगर से एक अप्रैल से तीन शहरों की उड़ानें बंद होंगी। वर्तमान में यहां से छह शहरों के लिए उड़ानें संचालित हैं। 
 

विज्ञापन
Flights from Agra to Jaipur and these three cities will be closed from 1 April
हवाई यात्रा - फोटो : PTI

विस्तार

आगरा से तीन शहरों के लिए हवाई यात्रा एक अप्रैल से बंद हो रही है। इसके लिए एयरक्राफ्ट की कमी बताई जा रही है। ऐसे में अब आगरा से सिर्फ तीन शहरों के लिए ही हवाई यात्रा संचालित होगी।
विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा में इंडिगो एयरलाइंस सेवाएं दे रही हैं। यहां से लखनऊ, मुंबई, बंगलूरू, अहमदाबाद, भोपाल और जयपुर के लिए हवाई उड़ानें हैं। इन शहरों के लिए जाने वाली सभी सीटें औसतन फुल रहती हैं।
विज्ञापन


फिलहाल एयरलाइंस के पास एयरक्राफ्ट की कमी हो गई है। इसके चलते एक अप्रैल के बाद जयपुर, भोपाल और अहमदाबाद के लिए हवाई यात्रा सेवाएं अनिश्चतकालीन समय के लिए बंद हो जाएंगी। यहां से सिर्फ लखनऊ, मुंबई और बंगलूरू के लिए ही सेवाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed