{"_id":"6a9302d1845ca723660ed383","slug":"flaws-found-in-underground-dustbins-near-taj-mahal-in-agra-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: ताजमहल के पास मिली गंदगी, भूमिगत डस्टबिन में भी मिली लापरवाही; एजेंसी का रोका भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: ताजमहल के पास मिली गंदगी, भूमिगत डस्टबिन में भी मिली लापरवाही; एजेंसी का रोका भुगतान
Sat, 29 Aug 2026 09:33 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 29 Aug 2026 09:33 PM IST
सार
ताजमहल के पास भूमिगत डस्टबिन में खामियां मिलने के बाद नगर निगम की ओर से निजी एजेंसी का भुगतान रोक दिया गया है। साथ ही एजेंसी पर जुर्माना लगाने की भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
ताजमहल के पास लगा कचरे का ढेर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में ताजमहल के पास वार्ड-29 धांधूपुरा में कचरे के लिए बनाए गए भूमिगत डस्टबिन की देखरेख की व्यवस्थाओं में खामियां मिलीं। निरीक्षण के दौरान यहां कर्मचारी तैनात मिला, न पास में सफाई थी। इस पर एजेंसी मेसर्स नेचर ग्रीन टूल्स का भुगतान रोक दिया गया है।
जेडएसओ योगेंद्र कुशवाहा को शनिवार सुबह करीब 8:24 बजे तक कंपनी की ओर से कोई भी कर्मचारी मौके पर तैनात नहीं मिला। नियमानुसार भूमिगत डस्टबिन की निगरानी और उसके आसपास की सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारी की तैनाती होनी चाहिए। जेडएसओ की रिपोर्ट के बाद नगर आयुक्त ने कंपनी का भुगतान रोक दिया और जुर्माना लगाए जाने का आकलन करने को कहा है।
सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि नगर निगम कूड़ा उठान, भूमिगत डस्टबिन की व्यवस्था और सफाई कार्यों की लगातार निगरानी कर रहा है। नोडल अधिकारियों के जरिए हर वार्ड में सफाई व्यवस्था देखी जा रही है। कंपनी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई और जुर्माना लगाने के लिए रिपोर्ट नगर आयुक्त को भेजी गई है।