{"_id":"5fa445748ebc3e276d6bb303","slug":"fiver-se-balak-ki-death-mainpuri-news-agr466883716","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल पहुंचे बुखार से पीड़ित दो मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल पहुंचे बुखार से पीड़ित दो मरीजों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में पहुंचे बुखार से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं 21 मरीज गंभीर हालत में भर्ती कराए गए हैं। 751 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव सहायपुरा निवासी गिरंद सिंह के 11 माह के पुत्र निखिल को पिछले एक महीने से बुखार आ रहा था। परिजन उसका जिला अस्पताल में ही उपचार करा रहे थे। कुछ दिन पहले उसे डॉक्टर ने अस्पताल से छुट्टी दे दी थी।
बृहस्पतिवार की सुबह उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन फिर से अस्पताल लेकर पहुंचे यहां उपचार शुरू होता, उससे पहले ही निखिल की मौत हो गई। उधर, शहर के मोहल्ला संसारपुर निवासी अमृतलाल की 65 वर्षीय पत्नी फूल प्यारी को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन
परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से गंभीर हालत में फूल प्यारी को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे सैफई ले जा रहे थे रास्ते में मौत हो गई।
परिजन वापस जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ईएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि दोनों मरीज मृत अवस्था में जिला अस्पताल में लाए गए थे।