फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five young people drown in Yamuna, Saved four

अंत्येष्टि में शामिल होने गए पांच युवक यमुना में डूबे, तैराक ने चार को बचाया, एक की मौत

Thu, 20 Sep 2018 07:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Updated Thu, 20 Sep 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
Five young people drown in Yamuna, Saved four
यमुना का प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में महिला की अंत्येष्टि में शामिल होने गए गांव के पांच युवक यमुना में नहाते समय डूबने लगे। युवकों को बचाने के लिए तैराक यमुना में कूद पड़े और चार युवकों को डूबने से बचा लिया, जबकि एक को नहीं बचा सके। सूचना पर सीओ अजय सिंह और प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। युवक की तलाश के लिए पीएसी और गोताखोरों को बुलाया गया। शुक्रवार को युवक का शव बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन


मुबारकपुर निवासी भूदेवी (80) का गुरुवार सुबह निधन हो गया था। ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए यमुना किनारे गए थे। अंत्येष्टि के बाद कुछ ग्रामीण युवक यमुना में नहाने लगे। नहाते समय पांच युवक तेज बहाव की धार में आ गए और डूबने लगे। डूबते युवकों की चीख पुकार सुन अंत्येष्टि में शामिल अन्य ग्रामीणों में भी चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


तैराक ने ग्रामीण युवकों श्यामवीर, राममोहन, रामू  राजू को बचाने के लिए यमुना में छलांग लगा दी। उसने  श्यामवीर, राममोहन, रामू और राजू को तो बचा लिया, लेकिन अमन तेज बहाव में आने के कारण पानी के नीचे चला गया। अमन के यमुना में डूबने की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया महिला की अंत्येष्टि में गए पांच युवक यमुना में डूबने लगे थे। इसमें से चार को बचा लिया है। एक युवक अमन (18) की तलाश जारी है। पीएसी गोताखोरों को बुलाया है। हादसे की जानकारी होते ही एसडीएम सिरसागंज, शिकोहाबाद तथा सीओ सिरसागंज मौके पर पहुंचे हैं।  

शुक्रवार को घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी केपी सिंह मौके पर पहुंच गए और युवक की तलाश शुरू करा दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पीएसी को बुलाई गई। गाजियाबाद से ए 41 बटालियन पीएसी की एक कंपनी आई और उन्होंने शुक्रवार को बालू में दबे युवक का शव निकाला। जैसे ही पीएसी के जवानों ने शव को यमुना से बाहर निकाला तो ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed