{"_id":"6aa31de957866bca5a01735e","slug":"five-years-of-mutation-records-destroyed-in-fire-at-the-corporation-agra-news-c-25-1-agr1070-1156390-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: निगम में आग में जला पांच साल का नामांतरण रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: निगम में आग में जला पांच साल का नामांतरण रिकॉर्ड
विज्ञापन
आगरा। नगर निगम के हरीपर्वत जोन कार्यालय में लगी आग से पांच वर्ष का म्यूटेशन (नामांतरण) रिकाॅर्ड जल गया है। इससे संपत्तियों के स्वामियों की मुश्किल बढ़ जाएगी। बृहस्पतिवार को विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता ने निरीक्षण कर जानकारी की। अपर नगर आयुक्त की जांच में अभी और दस्तावेज का ब्योरा आना बाकी है।
बुधवार सुबह हरीपर्वत जोन कार्यालय में आग लग गई थी। निगम अधिकारियों की मुताबिक इस आग में संपत्तियों की बिल, बिल रजिस्टर आदि जल गए थे। बृहस्पतिवार को अलमारियों की जांच की गई तो हरीपर्वत जोन का करीब पांच वर्ष का म्यूटेशन रिकाॅर्ड जला पाया गया। कर्मचारियों का कहना है कि दस्तावेज पूरी तरह नहीं जले हैं लेकिन कोई कागज आधा जला है तो कोई रजिस्टर 25 फीसदी जल गया है। आग बुझाने में पानी डालने से कागज गल गए। वर्ष 1987-1992 तक नामांतरण का रिकाॅर्ड क्षतिग्रस्त हुआ है। जोनल अधिकारी अवधेश कुमार का कहना है कि रिकाॅर्ड को रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है।