फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five Year Old Girl Fall Down In Drain After Rain Agra News

आगरा: बारिश के दौरान नाले में बह गई छह साल की बच्ची, घर के सामने था गहरा नाला, मौत से लोगों में आक्रोश

Tue, 21 Sep 2021 03:23 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 21 Sep 2021 03:23 PM IST
सार

बारिश के दौरान बच्ची बहने के बाद लोगों ने उसे काफी देर तक तलाशा लेकिन पता नहीं लगा। जब बच्ची मिली तब बहुत देर हो चुकी थी। उसने दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन
Five Year Old Girl Fall Down In Drain After Rain Agra News
आगरा: मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के गोबर चौकी में मंगलवार दोपहर को बारिश के पानी से लबालब नाले में गिरकर छह साल की बच्ची की मौत हो गई। दो घंटे बाद उसका शव निकाला जा सका। परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार ने नाला खुला छोड़ दिया था। उसकी लापरवाही से हादसा हुआ।

विज्ञापन

थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि पक्की सराय निवासी जूता कारीगर वकील की छह साल की बेटी शबनूर दोपहर 12 बजे चाचा शकील के घर से अपने घर पैदल जा रही थी। उस समय बारिश होने की वजह से गली में दो फुट तक पानी भरा हुआ था। रास्ते में नाला टूटा पड़ा था। पानी में शबनूर की चप्पल बह गई। चप्पल को पकड़ने के  लिए शबनूर दौड़ी। मगर, वो नाले में चली गई। नाले की दीवार और पटाव नहीं होने की वजह से शबनूर गिर गई। उसे एक राहगीर ने देख लिया। इस पर परिजनों को सूचना दी। 

विज्ञापन

आठ फुट से अधिक की गहराई
पिता वकील ने बताया कि नाले की गहराई आठ से नौ फुट है। इस वजह से शबनूर बाहर नहीं निकल सकी। वह तेज बहाव में बह गई। घटना का पता चलने पर लोग जुट गए। उन्होंने बालिका की तलाश की। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। नाले में रस्सी और कांटा डाला गया। जाल भी बिछाया गया। दो घंटे बाद मुगल पुलिया के पास नाले में शबनूर पड़ी मिली। पुलिस के साथ परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ठेकेदार ने खुला छोड़ दिया था नाला 
वकील के भाई शकील ने बताया कि 15 दिन पहले नाला में निर्माण कार्य हुआ था। उसमें पाइप डाला गया था। इस दौरान नाले की दीवार तोड़ दी गई थी। उसे 20 फुट तक खुला भी छोड़ दिया गया था। यह कार्य ठेकेदार ने किया था। ठेकेदार की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ। 

घर में सबसे बड़ी थी शबनूर 
परिजनों ने बताया कि शबनूर घर में सबसे बड़ी थी। उसके दो छोटे भाई चार साल का शेरखान, दो साल का हसन और एक 15 दिन की बहन है। मां सुनहरा है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

शहर में नाले में गिरकर पहले भी जा चुकी है जान 
जुलाई 2014 में 11 वर्षीय बालक नाले में समा गया था। इसको लेकर लोगों ने हंगामा किया था। ताजगंज क्षेत्र में ही एक मैनहोल में गिरकर जन्माष्टमी के दिन बालक की मौत हो गई थी। इसके अलावा भी महावीर नाला, गोकुलपुरा और देवरी रोड पर नाले में गिरकर लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद नाले खुले छोड़े जा रहे हैं। 

बारिश का अलर्ट रह गया सिर्फ खानापूर्ति  
पिछले दिनों शासन ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था। प्रशासनिक अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद लापरवाही की गई, जिससे हादसा हो गया। इस वजह से बच्ची की जान चली गई।

आगरा डॉक्टर के घर डकैती कांड: ठेकेदार के बेटे ने दिया था अंजाम, आगरा पुलिस ने किए पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed