फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five-Year-Old Girl Alleges Inappropriate Act at Religious Place in Agra Incident Triggers Uproar

धर्मस्थल: जहां होती है इबादत, वहां पांच वर्षीय मासूम से गंदा काम; मां को बताई आपबीती तो मचा बवाल

Mon, 22 Jun 2026 08:46 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 22 Jun 2026 08:46 AM IST
सार

इबादत के नेक स्थान पर पांच वर्षीय मासूम के साथ गंदा काम हुआ। बच्ची ने जब धर्मस्थल जाने से मना किया, तो घरवालों को जानकारी हो सकी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। 

विज्ञापन
Five-Year-Old Girl Alleges Inappropriate Act at Religious Place in Agra Incident Triggers Uproar
बच्ची सांकेतिक - फोटो : freepik

विस्तार

आगरा के थाना मंटोला क्षेत्र में स्थित एक धार्मिक स्थल पर गई पांच वर्षीय बालिका से किशोर ने अश्लील हरकत की। डर के कारण बालिका ने अगले दिन वहां जाने से मना कर दिया। पूछने पर मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजन को थाने बुलाया। पुलिस को देख भीड़ जुट गई। लोगोें ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  दुकान में घुसकर मारी गोली, घायल अवस्था में भी बदमाशों से भिड़ा युवक, सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना
विज्ञापन



 

मंटोला क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी भतीजी धार्मिक स्थल में पढ़ने जाती थी। वहीं पर एक 15 वर्षीय किशोर भी आता था। तीन दिन पूर्व किशोर ने भतीजी से अश्लील हरकत की। दहशत में आई किशोरी अगले दिन जाने से मना करने लगी। उसकी मां ने जब प्यार से पूछा तो रोते हुए अपने साथ हुई हरकत के बारे में बताया। इसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए। 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी।

ये भी पढ़ें -  UP: सोने की चेन पहनने का है शौक, तो रहें सावधान! आगरा में ठेकेदार संग हुई ऐसी घटना; सोचने पर हो जाएंगे मजबूर



 

मौके पर थाने का फोर्स पहुंच गया। परिजन से थाने आकर शिकायत करने को कहा गया। हालांकि धार्मिक स्थल का नाम खराब होने की बोलकर कार्रवाई से मना किया। शाम को परिजन शिकायत करने गए तो लोगों ने दबाव बनाया। मामले में बालिका के चाचा ने बताया कि किशोर ने बच्ची से छेड़खानी की थी। गुस्से में परिजन ने शिकायत कर दी। लोगों के समझाने पर शिकायत वापस ले ली है।

ये भी पढ़ें -  Deepti Sharma: बस एक विकेट की दरकार, इतिहास रचने से चूकीं दीप्ति शर्मा: अब अगले मैच पर टिकीं निगाहें


 
विज्ञापन

परिजन ने शिकायत से किया मना
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि बच्ची से छेड़खानी की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। परिजन ने शिकायत से मना कर दिया। आरोप एक नाबालिग पर है। परिजन अगर शिकायत करते हैं तो कार्रवाई कर बाल कल्याण समिति के समक्ष मामला प्रस्तुत किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें -   UP: घरेलू विवादों का लगातार बढ़ता बोझ, यूपी की फैमिली कोर्ट्स में टूटा रिकॉर्ड; चार लाख से ज्यादा मामले लंबित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed