फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gold Chain Triggered Robbery Plot: Contractor Shot for Resisting Snatchers in Agra

UP: सोने की चेन पहनने का है शौक, तो रहें सावधान! आगरा में ठेकेदार संग हुई ऐसी घटना; सोचने पर हो जाएंगे मजबूर

Mon, 22 Jun 2026 08:29 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 22 Jun 2026 08:29 AM IST
सार

आगरा के सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र में बदमाशों ने ठेकेदार बंटी सिकरवार के गले में सोने की चेन देखकर लूट की योजना बनाई और विरोध करने पर उन्हें गोली मार दी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Gold Chain Triggered Robbery Plot: Contractor Shot for Resisting Snatchers in Agra
गोल्ड चेन। सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी से निकल रहे ठेकेदार के गले में सोने की चेन देखकर बदमाशों ने उसे लूटने की योजना बनाई थी। लूट के दौरान ठेकेदार ने विरोध करते हुए आरोपियों के पीछे दौड़कर बाइक गिराई। बाद में पकड़े जाने के डर से गोली मार दी थी। पुलिस ने शनिवार देर रात तीनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन


 

थाना सिकंदरा के रुनकता निवासी बंटी सिकरवार को 18 जून की शाम 6 बजे के करीब औद्योगिक क्षेत्र में परफेक्ट शू फैक्टरी के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोककर चेन लूटने की कोशिश की थी। बंटी ने एक बदमाश को पकड़ लिया था। इस दौरान बदमाशों के दूसरे साथी ने गोली मार दी। गोली पेट को चीरते हुए पार निकल गई थी। पुलिस ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे। शनिवार रात पुलिस को आरोपियों के दोबारा वारदात के लिए क्षेत्र में आने की सूचना मिली। सुनारी चौराहे पर पुलिस टीम ने जांच शुरू की। देर रात बिचपुरी की ओर से आ रहे बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाश वापस भागने लगे। जल्दबाजी में उनकी बाइक फिसल कर गिर गई। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस पर फायर शुरू कर दिया। जवाबी फायरिंग में दो के पैर में गोली लगी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पूछताछ में घायल बदमाशों ने अपने नाम सनी उर्फ जयसूर्या निवासी शिवपुरी मध्यप्रदेश और वर्तमान निवासी ककरेठा और गौरव खंदारी बताया। तीसरे साथी की पहचान अशोक निवासी मंगोलपुरी दिल्ली, वर्तमान में ट्रांसपोर्ट नगर के रूप में हुई। उनके पास से 3 तमंचे, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों की जेल में इनकी मुलाकात हुई थी। लंबे समय से तीनों साथ में रहते हैं।

18 जून को वह साथ में लूट के इरादे से निकले थे। बंटी सिकरवार एक ठेल पर चाऊमीन खाता दिखा। उसके गले में चेन देख लूटने की योजना बनाई। क्षेत्र में सन्नाटा भी था। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाशों को इलाज के लिए भेजा गया। इसके बाद सभी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed