फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five-year-old boy dies after crushed by bus in Kasganj

Road Accident: कासगंज में बस की टक्कर पांच साल के बालक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने की तोड़फोड़, लगाया जाम

Tue, 21 Jun 2022 08:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Jun 2022 08:30 PM IST
सार

सिढ़पुरा-गंजडुंडवारा मार्ग पर गांव बहोरनपुर के निकट दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें पांच साल के मासूम की जान चली गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। 

विज्ञापन
Five-year-old boy dies after crushed by bus in Kasganj
ग्रामीणों ने बस में की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में सिढ़पुरा-गंजडुंडवारा मार्ग पर गांव बहोरनपुर के निकट मंगलवार को सड़क पार करते पांच साल के बालक को निजी बस ने टक्कर मार दी, जिससे मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड कर दी। मार्ग पर जाम लगा दिया। लगभग एक घंटे तक मार्ग पर जाम लगा रहा। पुलिस और प्रधान के समझाने पर ग्रामीण मानें, तब जाम खुल सका। 

विज्ञापन


ढोलना के बिलराम निवासी दिव्यांशु (5) पुत्र अमन अपनी ननिहाल में नाना रामकिशन के यहां आया हुआ था। वह दोहपर लगभग 12 बजे सड़क पार कर रहा था, तभी निजी बस ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक बस छोड़कर भाग गया। इसके बाद काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मृतक के परिजन भी मौके पर आ गए। मासूम का शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने बस में की तोड़फोड़ 

इस बीच लोग आक्रोशित हो गए। आक्रोशितों ने बस में तोड़फोड़ कर जाम लगा दिया। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो गंजडुंडवारा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे गई। सिढ़पुरा थाना पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत की। ग्राम प्रधान दुर्गेश भी मौके पर आ गए। प्रधान के समझाने के बाद लोग शांत हुए और जाम खुल सका। लगभग एक घंटे तक मार्ग जाम रहा। पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में इकलौता बेटा था दिव्यांशु

दिव्यांशु परिवार का अकेला बेटा था। उसकी तीन बड़ी बहनें हैं। बेटे की सड़क हादसे में मौत हो जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। दिव्यांशु मंगलवार को सुबह ही अपनी मां के साथ ननिहाल आया था। ननिहाल आने के बाद वह नाना के घर से बाहर निकल आया और सड़क पार करते समय हादसे का शिकार हो गया।  

गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार भारती ने बताया कि पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। बस को कब्जे में ले लिया है। अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed