फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five thousand people were troubled for two hours due to power cut

Agra News: विद्युत कटौती से दो घंटे परेशान रहे पांच हजार लोग

Wed, 16 Oct 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 16 Oct 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Five thousand people were troubled for two hours due to power cut
कासगंज। शहर के प्रभुपार्क क्षेत्र में स्मार्ट लगाने के कार्य के चलते दो घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इससे पांच हजार लोगों को संकट झेलना पड़ा। व्यापारियों को भी परेशानी हुई। विद्युत निगम इन दिनों स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य कर रहा है। बुधवार को प्रभपार्क बिजली घर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य किया गया। इसके चलते दोपहर दो बजे मालगोदाम चौराहा से गांधी मूर्ति क्षेत्र की आपूर्ति को बाधित कर दिया गया। शाम चार बजे आपूर्ति चालू की गई। बिजली आपूर्ति नहीं मिलने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह इलाका बाजार क्षेत्र का भी है। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि प्रभुपार्क क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने कार्य किए जाने से बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। इसकी जानकारी भी पहले ही दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed