{"_id":"668591a56052b40870015fb5","slug":"five-thousand-devotees-had-left-the-district-the-death-toll-reached-10-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-117468-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जिले से गए थे पांच हजार भक्त, मृतकों का आंकड़ा 10 पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जिले से गए थे पांच हजार भक्त, मृतकों का आंकड़ा 10 पर
Wed, 03 Jul 2024 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 03 Jul 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। मंगलवार को सिकंदराराऊ के फुलरई मुगलगढ़ी में भोले बाबा के सत्संग में पुण्य कमाने के लिए और भोले बाबा की कृपा पाने के लिए करीब 5 हजार से अधिक भक्त जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों से पहुंचे थे। इन भक्तों में से कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई गंभीर घायल हो गए। जिले के मृतकों का आंकड़ा दस पर पहुंच गया है। जबकि 8 गंभीर घायल हो गए। कुछ का इलाज जिला अस्पताल चल रहा है तो कुछ का अन्य निजी चिकित्सकों के यहां चल रहा है। तमाम भक्त मामूली रूप से चोटिल हैं और कई भक्त जैसे तैसे अपनी जान बचाकर वहां से निकल सके। भयावह मंजर याद करके भक्त दहशत में हैं।
बाबा के सत्संग में कासगंज, बिलराम, पटियाली, सहावर, प्यारमपुर, बहोटा, नगला खंजी, गोरहा, सादिकपुर, नौरथा, दरियावगंज, अशोकनगर, गंजडुंडवारा सहित अन्य ग्रामीण इलाकों से पांच हजार से अधिक भक्त टेंपों, कार, ट्रेन, बस लोडर सहित दो पहिया वाहनों से हिस्सा लेने पहुंचे। कुछ लोग परिवार के साथ सत्संग में हिस्सा लेने गए थे तो कुछ अकेले ही सत्संग सुनने निकले। भक्तिभाव में लीन होकर सब पुण्य कमाने निकले थे। किसी को इस बात का अंदेशा नहीं था कि हादसा हो जाएगा। जिले में उन 10 परिवारों का बुरा हाल है, जिनके परिवार के सदस्य की भगदड़ में मौत हो गई। उन परिवार के लोग बेहद चिंतित हैं, जिनके परिजन का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। इस मंजर को याद करके लोग सिहर जाते हैं।
बोले चश्मदीद-
- सत्संग खत्म होने पर जब बाहर निकल रहे थे उसी समय भीड़ में अचानक भगदड़ मची थी और मैं भी भीड़ में फंस गई। दम घुटने लगा था। जैसे तैसे निकलने के लिए रास्ता मिल पाया, लेकिन गांव की सीमा भीड़ में फंस गई और उनकी मौत हो गई। - कुसमा, नगला खंजी
विज्ञापन
- एक दम धक्का मुक्की और भीड़ गिरने लगी। मैं भी गिर गई, लेकिन पुलिस वालों ने मुझे गोद में उठाकर भीड़ से निकाला और बाइक से ले जाकर मुंह पर पानी डाला। उसके बाद होश आया और जैसे तैसे जान बच, लेकिन मीरा देवी की मौत हो गई और काफी लोग भी हादसे में मौत का शिकार हो गए। - कलावती, गोरहा
- हम परिवार के लोगों के साथ सत्संग में गए थे। मैं पहले से ही भीड़ से दूर था। जब वहां भगदड़ मची तो हालत गंभीर हो गई। लोग एक दूसरे के ऊपर गिरते चले गए। मैं उसी समय परिवार के लोगों के साथ निकल आया। बहुत ही बड़ा और दुखद हादसा हो गया। - शेर सिंह, अशोक नगर
सत्संग की भगदड़ में जिले के मृतकों की सूची
1- मीनू देवी (45) वर्ष पत्नी मदनपाल सिंह निवासी सलेमपुर पीरौंदा, कोतवाली कासगंज।
2- युवांश (5) पुत्र प्रेम सिंह निवासी नौरथा, कोतवाली कासगंज।
3- मुन्नी देवी (52) पत्नी तोताराम निवासी बिलराम थाना ढोलना।
4- सीमा (38) पत्नी सोनपाल निवासी नगला खंजी थाना सोरोंजी।
5- मीरा देवी (58) पत्नी प्रेम शंकर निवासी गोरहा, कोतवाली कासगंज।
6- कमला देवी (40) मुरारीलाल निवासी मोहल्ला शेखान थाना पटियाली
7- सोमवती (60)पत्नी सत्य प्रकाश ग्राम प्यारमपुर थाना पटियाली।
8- रेवती देवी (64) पत्नी छोटेलाल ग्राम प्यारमपुर थाना पटियाली।
9- प्रियंका (20) पुत्री रामसेवक निवासी बहोटा थाना गंजडुंडवारा।
10- सुदामा (65) पत्नी महावीर सिंह जाति जाटव निवासी सादिकपुर थाना क्षेत्र सहावर।
घायल की सूची-
1- ज्ञान देवी (32) पत्नी गोविंद सागर जाति जाटव प्यारमपुर थाना पटियाली।
2- निखिल कुमार (10) पुत्र गोविंद सागर निवासी प्यारमपुर थाना पटियाली।
3- रामा उम्र (60) पत्नी रघुवीर निवासी सादिकपुर थाना क्षेत्र सहावर।
4- गुर्जन देवी (35) पत्नी विद्यू निवासी सादिकपुर थाना क्षेत्र सहावर।
5- सूरती (45) पत्नी रामपाल निवासी सादिकपुर थाना क्षेत्र सहावर।
6- पिंकी (40) पत्नी धर्मपाल निवासी सादिकपुर थाना क्षेत्र सहावर।
7- कंठश्री उम्र (65) पत्नी पोखपाल निवासी सादिकपुर थाना क्षेत्र सहावर।
8- सोमवती (54) पत्नी मुन्नालाल निवासी ग्राम बिलराम थाना ढोलना।