खुलासाः दिल्ली के कुख्यात गैंग के सदस्य ने रची थी आगरा के बड़े व्यापारी के अपहरण की साजिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा पुलिस ने अपहरण की घटना से पहले बदमाशों को पकड़कर बड़ी वारदात को नाकाम कर दिया है। इसमें एक बदमाश दिल्ली के पारस गैंग का कुख्यात सदस्य बताया जा रहा है, जो पहले भी आगरा में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से तीन पिस्टल, एक तमंचा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार दिल्ली के पारस गैंग के सदस्य रहे कुख्यात विनोद दादा (बहादुरगढ़, हरियाणा) ने शहर के नामचीन कपड़ा फैक्ट्री मालिक के अपहरण की साजिश रची। विनोद ने अपहरण के लिए हरियाणा, राजस्थान, मथुरा और आगरा के ही कुछ बदमाशों क़ो जिम्मेदारी सौंपी।
घटना के पहले फैक्ट्री मालिक की पूरी रैकी की गई। उसके थाना लोहामंडी स्थित जयपुर हाउस निवास और थाना सिकंदरा स्थित शास्त्रीपुरम् में फैक्ट्री की रैकी की। उसने आने-जाने के समय तक नोट किया।
कुख्यात विनोद ने फैक्ट्री मालिक की कार सहित अपहरण की योजना बनाई थी। जिससे कुछ घंटों तक अपहरण की सूचना को दबाया जा सके और पकड़ को आसानी से ठिकाने तक पहुंचाया जा सके। इस घटना को अंजाम देने के लिए अपहरणकर्ता शहर पहुंच चुके थे। घटना से पहले ही सिकंदरा पुलिस ने पांच अपहरणकर्ताओं को पकड़कर पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।
पुलिस ने अपहरणकर्ताओं से तीन पिस्टल, एक तमंचा और भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि इस गैंग ने पहले शहर में कई वारदात करके थर्राने की योजना बनाई थी। योजना में एक व्यवसायी और दो अन्य प्रमुख जूता कारोबारियों के घर में डकैती की योजना थी। वहीं एक चिलर मालिक की हत्या की योजना भी बनाई थी।
विनोद दादा का गैंग पूर्व में आगरा में कई सनसनीखेज घटनाएं कर चुका है। इसमें 2016 में चांदी व्यवसायी पर जानलेवा हमला शामिल है।