{"_id":"637f564c1a9f8b14865390a1","slug":"five-puppies-got-support-16-were-found-locked-in-sacks-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पांच पिल्लों को मिला सहारा, बोरे में 16 मिले थे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पांच पिल्लों को मिला सहारा, बोरे में 16 मिले थे बंद
Thu, 24 Nov 2022 05:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 24 Nov 2022 05:02 PM IST
सार
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद लोगों ने इनमें से पांच पिल्लों को गोद ले लिया। बाकी 11 पिल्ले कैस्पर्स होम में रखे गए हैं।
विज्ञापन
पिल्लों के साथ कैस्पर्स होम की विनीता अरोरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यू आगरा में ओम साईं सेंटर के पास कोई व्यक्ति बोरी में बंद करके 16 पिल्लों को फेंक गया था। इन पिल्लों की जान दो बच्चों ने बचाई। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद इनमें से पांच पिल्लों के सहारा मिल गया है। लोगों ने हाथ आगे बढ़ाए और पांच पिल्लों को पालने के लिए गोद ले लिया।
बंद बोरे में मिले 16 पिल्लों को दो बच्चों ने बचाया था। कैस्पर्स होम की विनीता अरोरा उनको रेसक्यू कर अपने यहां ले आईं थीं। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद लोगों ने इनमें से पांच पिल्लों को गोद ले लिया। बाकी 11 पिल्ले कैस्पर्स होम में रखे गए हैं। यहां की संरक्षक विनीता ने कहा उनको खुशी है कि लोग देसी कुत्तों को गोद ले रहे हैं, वरना लोग विदेशी नस्ल में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं। यह बात अलग है कि ज्यादातर उनके खर्चे नहीं उठा पाते और उन्हें छोड़ देते हैं। हमारे यहां 35 विदेशी नस्ल के कुत्ते हें जिन्हें हम रेस्क्यू कर लाए हैं।
बता दें आगरा में बीते दो दिनों में पशु क्रूरता के दो मामले सामने आए। दोनों की मामलों में पिल्लों को मरने के लिए फेंका गया। न्यू आगरा में ओम साईं सेंटर के पास कोई व्यक्ति बोरी में बंद करके 16 पिल्लों को फेंक गया था। इन पिल्लों की जान दो बच्चों ने बचाई। दूसरा मामला मलपुरा क्षेत्र के ककराली गांव का है, जहां किसी ने पांच पिल्लों को बोरवेल में डाल दिया गया। इनमें से तीन पिल्ले मर गए। दो को ग्रामीणों ने बुलडोजर से खुदाई कर सुरक्षित बाहर निकाला।